ब्रेकिंग

भोपाल जिला पंचायत शिक्षा समिति की बैठक में बालिका शौचालय में लगे ताले का उठा मुद्दा

छात्रावास सहायक वार्डन को हटाने को लेकर समिति ने क्या प्रस्ताव पास

भोपाल 13 अक्टूबर 2026। आज दोपहर 3:00 बजे भोपाल जिला पंचायत कार्यालय सभा कक्ष में जिला पंचायत भोपाल शिक्षा स्थाई समिति की बैठक सभापति मोहन सिंह जाट उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य ने बैठक का एजेंडा रखते हुए अध्यक्ष की अनुमति से बिंदुवार चर्चा शुरू की। मोहन सिंह जाट सभापति ने भोपाल जिले में चल रहे बालक बालिका छात्रावासो में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास हताई खेड़ा आनंद नगर के सहायक वार्डन दिनेश बांशकार एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बेरसिया में पदस्थ सहायक वार्डन श्रीमती फरहत यासमीन दोनों 12 वर्षों से अधिक समय से जमे हुए हैं। इनका व्यवहार छात्र-छात्राओं के प्रति खराब बर्ताव एवं अनियमिताओं की शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने की है। दोनों को तत्काल हटाया जाए और उनकी जांच की जाए।

सदस्य श्रीमती चंद्रेश सुरेश राजपूत ने हाई स्कूल बागरोदा में बालिकाओं के शौचालय में प्राचार्य द्वारा ताला लगाया जाता है। जिसके कारण बालिकाओं को बाथरूम जाने के लिए परेशान होती है कई घंटे तक बाथरूम को रोकती हैं। जिससे उनको काफी परेशानी होती है इस पीड़ा को में समझती हूं। स्कूल के शौचालय बहुत गंदे हैं। उन में ताला लगा रहता है शौचालय से ताला खुलवाया जाए और दोषी पर कार्रवाई की जाए।

सदस्य विनय मेहर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी से कहा कि मैंने जिला पंचायत सामान्य एवं साधारण सभा की बैठकों में स्कूलों के सुधार के महत्वपूर्ण बिंदु दिए हैं उन बिंदुओं पर अगली बैठक होने से पहले ठोस कार्रवाई होना चाहिए, अगर कार्रवाई आपके द्वारा नहीं की जाती है तो मैं जिला पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में ताला लगाने की कार्रवाई करूंगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने ईट खेड़ी स्कूल के प्राचार्य को हटाने का प्रस्ताव भी पास किया।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर भी चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य ने बैठक में उपस्थित बीआरसी, जन शिक्षक एवं अधिकारी शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की मनसा अनुसार अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में समय पर जाएं छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए एवं शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुधारा जाए।

बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा समिति के सभापति मोहन सिंह जाट उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोपाल, सदस्य श्रीमती चंद्रेश सुरेश राजपूत, सदस्य विनय मेहर, भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य, डीपीसी सिद्धार्थ जैन, बीआरसी बेरसिया रामकिशन गुर्जर, बीओ श्रीमती विजेता सूर्यवंशी, विनोद गुप्ता, जन शिक्षक शरद गुप्ता आदि उपस्थित थे।