hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetholiganbetholiganbet girişmatbetmatbet girişnakitbahis

परिवहन विभाग द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 15 दिवस का विशेष चेकिंग अभियान

भोपाल 23 सतंबर 2025। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारादिनांक 22.09.2025 से विशेष जांच अभियान आरंभ किया गया। उक्त जांच अभियान आगामी 15 दिवस तक लगातार जारी रहेगा। जांच अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों के दस्तावेजों जैसे बीमा, फिटनेस, पीयूसी एवं परमिट इत्यादि की जाचं की जायेगी साथ ही ओव्हर स्पीडिंग, ओव्हर लोडिंग, स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरण तथा ऐसे वाहन जिन पर कर बकाया है कि जांच की जायेगी। विशेष फोकस यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुये यात्री वाहनों की ओर रहेगा। ऐसी सभी बसें जिनके ऊपर कर बकाया है, उनके संचालन को रोकने हेतु जब्ती की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही वीएलटीडी उपकरण का उपयोग किया जाकर वाहनों के संचालन परमिट के अनुसार हो, उस पर भी नजर रखी जायेगी। विभिन्न उपकरणों के माध्यम से जहां तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी, वहीं बॉडी वोर्न कैमरे का प्रयोग कर फिल्ड में की जा रही कार्यवाही पर मुख्यालय से नजर रखी जायेगी।

कल दिनांक 22.09.2025 पर कार्यवाही में 21 यात्री बसों को जब्त किया गया एवं 36 अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया है। संपूर्ण मध्यप्रदेश में कार्यवाही के दौरान विभिन्न धाराओं में 1500 से अधिक चालान बनाये जाकर लगभग 41,00,000/- रूपये का शमन शुल्क वसूला गया। जांच के दौरान पुराना बकाया कर लगभग 18,00,000/- भी वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही आगामी 15 दिवस तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में चलेगी।