ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश राज्य जीएसटी विभाग में हुआ भारी फेर बदल

Oplus_16908288

21 प्रभारी संयुक्त आयुक्त एवं 1- उपायुक्त हुए स्थानांतरित 

भोपाल, 24 अक्टूबर 2025। मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु राज्य शासन के आदेशानुसार आज कुल 21 उपायुक्त के कार्यवाहक उच्चपद प्रभारी (जॉइंट कमिश्नर) स्तर के अधिकारियों एवं एक उपायुक्त के तबादले एवं कार्यवाहक उच्च प्रभार संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिया गया कार्यवाहक उच्च प्रभार केवल प्रशासनिक सुविधा हेतु है, इसे न तो पदोन्नति माना जाएगा और न ही नियमित पदस्थापना। अधिकारियों का वेतनमान उनके मूल पद के अनुसार ही रहेगा।

🔸 पहली सूची — 13 अधिकारी

क्रमअधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापननवीन पदस्थापन
1श्री राजकुमार ठाकुरअपील, जबलपुरअपील, छिंदवाड़ा
2श्री धूम सिंह चौहानएईबी, ग्वालियरइंदौर संभाग–1
3श्रीमती आभा जैनअपील, सतनाटैक्स ऑडिट बिंग,जबलपुर
4श्री अतुल श्रीवास्तवएईबी इंदौर एग्वालियर संभाग–1
5श्रीमती अमृता जैनटैक्स ऑडिट विंग, ग्वालियरटैक्स ऑडिट विंग, भोपाल
6श्रीमती याचना पाठकअपील, इंदौर–2एईबी, जबलपुर
7श्रीमती मिकी अग्रवालग्वालियर संभाग–1खंडवा संभाग
8श्री रवि मोहन पटेलजबलपुर संभाग–1एईबी, ग्वालियर
9श्री राकेश कुमार सालवीटैक्स ऑडिट विंग, इंदौर–1एईबी, सतना
10श्रीमती सुनीता वर्माटैक्स ऑडिट विंग, जबलपुरछिंदवाड़ा संभाग
11श्री राममिलन साहूअपील, छिंदवाड़ाजबलपुर संभाग–1
12श्रीमती प्रीति प्रभुलता पन्नामण्डीदीप वृत्तअपील, भोपाल
13श्री मिथिलेश वामनकरभोपाल वृत्त–5आयुक्त कार्यालय, वाणिज्यिक कर, म.प्र., इंदौर (मुख्यालय)

🔹 दूसरी सूची — 8 अधिकारी

क्रमअधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापननवीन पदस्थापन
1श्री अल्फोंस निनामाइंदौर संभाग–1एईबी, इंदौर–बी
2श्रीमती सोनाली जैनएईबी, इंदौर–बीअपील, इंदौर–2
3श्री अनुराग जैनआयुक्त कार्यालय, वाणिज्यिक कर, इंदौरटैक्स ऑडिट विंग, इंदौर–1
4श्रीमती प्रीति जोहरीआयुक्त कार्यालय, वाणिज्यिक कर, इंदौरएईबी, इंदौर–ए
5श्री दीप खरेएईबी, सतनाअपील, सतना
6श्री अनुराग पाठकअपील, ग्वालियरग्वालियर संभाग–2
7श्रीमती सविता सिंहग्वालियर संभाग–2अपील, ग्वालियर
8श्री गणेश सिंह कंवरएईबी, जबलपुरअपील, जबलपुर

साथ ही उपायुक्त प्रहलाद कुमार पांडे को संभाग छिंदवाड़ा से टैक्स ऑडिट विंग ग्वालियर भेजा गया है।