सांदीपनि शासकीय मॉडल विद्यालय में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर शिक्षक-छात्र संगोष्ठी आयोजित

ग्वालियर। आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीडी नगर मुरार, ग्वालियर में शिक्षक-छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “परीक्षा में तनाव प्रबंधन” रखा गया था।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं काउंसलर द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के लिए उपयोगी एवं व्यावहारिक सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछी गई विभिन्न परीक्षा-संबंधी शंकाओं का समाधान सरल एवं प्रभावी तरीके से किया गया, जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों एवं काउंसलिंग टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।