कार्यप्रणाली को पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने पर जोर
भोपाल 2 अप्रैल 2026। राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आज लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में सड़क श्रेणियों के युक्तियुक्तकरण, भास्कराचार्य संस्थान द्वारा विकसित बजट मॉड्यूल, लोक निर्माण सर्वेक्षण मोबाइल एप तथा विभाग की अन्य प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके।
लोक निर्माण से लोक कल्याण की दिशा में पहल
बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि लोक निर्माण विभाग की मूल भावना “लोक निर्माण से लोक कल्याण” है, और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक परिणामोन्मुख बनाया जाएगा। सड़क निर्माण एवं रखरखाव के कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव, प्रमुख अभियंता के.पी.एस. राणा, एस.आर. बघेल सहित सभी मुख्य अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को विभागीय सुधार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
