सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में लंबित पदोन्नति प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे दोनों आदेश
भोपाल, 13 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को अभियंताओं की लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति सूची जारी कर दी। विभाग ने अलग-अलग आदेश जारी करते हुए 174 सहायक यंत्रियों (सिविल) को कार्यपालन यंत्री (सिविल) तथा दो कार्यपालन यंत्रियों (सिविल) को अधीक्षण यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया है। दोनों आदेश मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों, महाधिवक्ता कार्यालय के विधिक परामर्श तथा उच्चतम एवं उच्च न्यायालय में लंबित पदोन्नति संबंधी प्रकरणों के संदर्भ में जारी किए गए हैं।
पहले आदेश के तहत अनिल कुमार आठिया, परमाल सिंह पंत, कमल सिंह ब्रह्मवंशी, सचिन सुखलाल हरित, शरद कुमार श्यामलाल दादू, प्रवीण पी.जे. निमेजे, कल्याण सिंह परस्ते, कमल सिंह मंडलोई, मगन सिंह मेडा, करण सिंह चौहान, हरी सिंह, खुशीलाल हरजू अहिरवार, दिनेश कुमार कोरव, सुनील कुमार कोरव, गया प्रसाद पटेल, जतिन सिंह चुंडावत, मयंक शुक्ला, दीपक असाटी, अवधेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार निगम, शिवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र कुमार मंडलोया, अभिनाश शिवरिया, रविन्द्र महेश्वरी, कुलदीप सिंह, सरस्वती प्रसाद तिवारी, पररेखा श्रीवास्तव, हृदेश आर्य, सुभाष पाटिल, अंकिता सिंह, बबीता सोलेकर, संवेदना पालिया, मिथिलेश निगोते, अनामिका सिंह, शिरीन बेगम खान, अतिल कुमार पटेल, दिलीप सिंह गुशेरिया, सीमा प्रभाकर, आरती जिरिया (यादव), प्रीति वर्मा पटेल, अंकुर श्रीवास्तव, पल्लवी राठौर, गयासिंह भूरिया, पारस सिंह, गोमती टेकाम, दिलीप सिंह टेकाम, प्रशान्त गौड़, पवन प्रजापति, आशिष मंडल, महेश गामी, नीलेश कुमार गुसा, विजय सिंह, पंकज ओड़िया, मनीष उदेनिया, राहुल सिंह, हरीशंकर जायसवाल, नताशा सुन्दरेशन, आशीष पटेल, पूनम कछवाह, गगन भावर, सविता मालवीय, अमृता सिंह, कीर्ति चौधरी, कौशल सिंह परते, प्रभात कुमार लौरिया, निर्मल श्रीवास्तव, आर.के. पाण्डे, के.के. तिवारी, डी.एस. त्रिपाठी, भैरव लाल एम.एल. अहिरवार, बाल किशन सुनकार, देवान सिंह मरकाम, शोभान सिंह चौहान, महेन्द्र कुमार केवट, सुनील कुमार तरगाये, सियाराम अहिरवार, जितेन्द्र कुमार बलराम पंथ, कुंवर सिंह मांगीलाल तंवर, एम.के. राय, अजय श्रीवास्तव, शशिकान्त त्रिपाठी, एम.के.आर.के. द्विवेदी, मनोज कुमार भगवती प्रसाद शर्मा, अरविन्द पाठक, एस.के.जी.सी. जैन, साहित्य तिवारी, अजय उपाध्याय, प्रतीक शर्मा, नितिन पटेल, आकाश खरे, अलेख प्रताप सिंह, अमित नागर, मनीष कुमार शर्मा, प्रीति यादव, वर्षा अवस्थी, श्रद्धा पाठक, वर्षा मिश्रा, आरती पटेल, दिव्यानी सिंह, ज्ञानदीप भुसरकर, पंकज कुमार बागरी, प्रीति दिलेकर, सर्वधन सिंह मुकेल, मनदीप डबर, कुलदीप चंद्रवंशी, अर्चना ठाकुर, सूरज झानिया, नितेश कुमार सूर्यवंशी, आत्माराम मोरे, सुमित पाटीदार, ईशान निगम, सजल उपाध्याय, वाधु मित्तल, हर्षिता वाष्णेय, दीपक कुमार, सौरभ गेहलोत, सोमेश श्रीवास्तव, जोगेन्द्र सिंह यादव, इन्द्रदेव पटेल, तनुषी नेमा, अभिनव सिंह परिहार, रिंकू चौहान, नेहा राठौर, तेजस्वनी शुक्ला, अपर्णा त्रिपाठी, नीतू पटेल, राहुल चौहान, अमित भूरिया, विनोद बरकने, पुष्कल प्रताप, शुभम मोर्थ, अल्पना अहिरवार, साधना सिंह, भूपेन्द्र सिंह लोधी, आलोक मंडलोई, आशा कनौजे, दिव्यासिंह डोडवे, रेशमा गामड़, वर्तिका तोमर, गौरव कुमार गुसा, प्रफुल्ल जैन, गोविन्द रघुवंशी, शशांक शर्मा, ईशान श्रीवास्तव, गिरीश हिंगवे, मानसी सिंह, रणजीत सिंह, रोहित साहू, अभिषेक कोठ, हिमांशु जैन, गोविन्द परमार, शुभांशु चौरसिया, योगेश वर्मा सहित कुल 174 सहायक यंत्रियों को कार्यपालन यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
वहीं अलग आदेश में विभाग ने कार्यपालन यंत्री डी.के. शारिवान तथा अजय आनन्द लियार को अधीक्षण यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया है।
दोनों आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नतियां सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी क्रमांक 13954/2016 तथा पदोन्नति संबंधी अन्य न्यायिक प्रकरणों में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। साथ ही पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे तथा पदोन्नत अधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित अवधि में वेतन निर्धारण का विकल्प प्रस्तुत करना होगा।
