ब्रेकिंग

अमर पार्श्वगायक मुकेश की 103वीं जयंती पर 103 गीतों की संगीतमय प्रस्तुति 22 जुलाई को

ग्वालियर। अमर पार्श्वगायक मुकेश की 103वीं जयंती के अवसर पर 22 जुलाई (बुधवार) को ग्वालियर में विशेष संगीतमय कार्यक्रम “स्वरांजलि” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वर साधक के. के. सक्सेना (लश्कर, ग्वालियर) द्वारा मुकेश के 103 अमर एवं सदाबहार गीतों की निरंतर प्रस्तुति दी जाएगी।

यह संगीतमय आयोजन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में मौजूद संगीत प्रेमी भी इस विशेष आयोजन का आनंद ले सकेंगे।

आयोजक एवं प्रस्तोता के. के. सक्सेना ने सभी संगीत प्रेमियों से इस अवसर पर जुड़कर अमर गायक मुकेश को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को मुकेश के कालजयी गीतों और भारतीय फिल्म संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है।