पी.के. विश्वविद्यालय, शिवपुरी में ‘स्टॉक मार्केट प्रेडिक्टिव मॉडलिंग’ विषय पर प्रस्तुत किया शोध, विशेषज्ञों ने की सराहना
ग्वालियर। केआरजी कॉलेज, ग्वालियर के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में फैकल्टी के रूप में कार्यरत योगेश कुमार मोदी की पीएच.डी. की मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) पी.के. विश्वविद्यालय, शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पी.के. विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार शोधार्थी योगेश कुमार मोदी (नामांकन संख्या: 220101157) ने Faculty of Computer Science and Application के अंतर्गत “Pioneering Approaches for Enhanced Predictive Modeling in Stock Market Dynamics” विषय पर अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया। उनकी मौखिक परीक्षा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में आयोजित हुई, जिसमें शोध से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा की।
योगेश कुमार मोदी का शोध शेयर बाजार की बदलती परिस्थितियों में अधिक सटीक पूर्वानुमान (Predictive Modeling) विकसित करने के नवीन एवं उन्नत तरीकों पर केंद्रित है। यह शोध कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में उपयोगी माना जा रहा है।
वर्तमान में योगेश कुमार मोदी ग्वालियर के केआरजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पीएच.डी. की मौखिक परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर शिक्षण एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
