ब्रेकिंग

आज से भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर का हर कार्यकर्ता अपने आप को जिला अध्यक्ष समझे – शिवम रानू राजावत

आगामी नगर निगम ग्वालियर के सभी 66 वार्ड, तीनों विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयश्री प्राप्त करना है युवा मोर्चा का लक्ष्य

ग्वालियर। आज से भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर का हर कार्यकर्ता अपने आप को जिला अध्यक्ष समझे। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जिन्होंने मुझे जिले के युवाओं का नेतृत्व करने का मौका दिया। अब हम सब युवाओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी की मंशा अनुसार दिए कार्यक्रम, सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये। यह बात नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम रानू राजावत ने शुक्रवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के दत्तोपन्त ठेंगड़ी सभागार में पदभार ग्रहण समारोह एवं युवा संवाद कार्यक्रम में कही। श्री राजावत ने कहा आगामी नगर निगम ग्वालियर के सभी 66 वार्ड, तीनों विधानसभा और लोकसभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त करना है युवा मोर्चा का लक्ष्य है। और आज से ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए तन-मन-धन से लग जाये। श्री राजावत ने कहा हमें समाज में चल रही नकारात्मकता और सकारात्मकता को पहचानना है। और अपनी बुद्धिमता के बल पर नकारात्मकता का संकुचन कर सकारात्मकता का प्रसार करना है।

निवर्तमान भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कहा मुझे पार्टी ने 4 साल 4 महीनें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के तौर पर युवाओं का नेतृत्व करने का मौका दिया उसके लिए आजीवन आभारी रहूंगा। मेरी कार्यकारणी में रहे पदाधिकारी प्रदेश और जिले के पदाधिकारी है। यह मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है। क्योंकि युवा मोर्चा ही नेतृत्वकर्ता गढ़ता है जिसमें मैं सफल रहा। श्री तिवारी ने कहा आज का युवा मोर्चा का कार्यकर्ता कल का नेता है जो देश-प्रदेश की दिशा और दशा बदलने का काम करेगा। श्री तिवारी ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कहा “सूत्रपात नवयुग बेला का, संवाहक हम सभी बनें। कठिन परिश्रम और लगन से,नवयुग की पहचान बनें।”

भाजपा जिला प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवम रानू राजावत ने आप सभी को जिला अध्यक्ष माना है इसीलिए आप सभी की साख लगी है कि आप पार्टी को हर मोर्चे पर विजय श्री दिलाये। उन्होंने कहा “जब बाप का जूता बेटे को बनने लगे तो उसको दुकान की चाबी थमा देनी चाहिए।” ऐसी कहावत हमारे इंदौर में प्रचलित है और आज शिवम रानू राजावत को हमने युवाओं की चाबी थमा दी है। अब इस दुकान को अच्छे से चलाना है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप अपनी जिम्मेदारियां में सफल होंगे।

जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष पद फूल मालाओं का नहीं काटों का हार है। और इन काटों में हमें फूल बन कर उभरना है यही हमारी सफलता है। आगामी तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 15 अगस्त सहित अन्य कार्यक्रम पार्टी ने दिए है। जिन्हें आप युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का सफल बनाने है। आज जिस बढ़ी संख्या में युवा सभागार और सभागार के बाहर उपस्थित है इससे यह तो स्पष्ट हो गया। आज का युवा जागृत है वह देश विरोधियों के नहीं देश प्रेमियों के साथ है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिट्टू तोमर, जिला महामंत्री राजू पलैया, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक विष्णु राजावत, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राहुल धमोले, युवा मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी रमाकांत शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश सह आईटी प्रभारी राजकुमार यादव सहित हजारों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव मिश्रा और आभार अखिल राजौरिया ने किया।