ब्रेकिंग

अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव बने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के सीईओ

ग्वालियर 12 अगस्त 2026। नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव को स्मार्ट सिटी ग्वालियर का सीईओ बनाया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर बनाया गया है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।