ग्वालियर 20 अक्टूबर 2026। दशहरे के पावन पर्व पर ग्वालियर की डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर ग्वालियर कलेक्टर ऋचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हवन-पूजन के बाद परंपरा के अनुसार शस्त्रों से तरबूज काटकर शस्त्र पूजन की रस्म निभाई गई।
इस दौरान दशहरे के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से शस्त्रों के प्रति सम्मान और परंपराओं के निर्वहन का संदेश दिया गया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए दशहरे की बधाई दी।
बाइट – नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश
