गोवर्धन की पूजा-अर्चना की
ग्वालियर 13 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके निवास पर गोवर्धन की पूजा-अर्चना की।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कुछ देर रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री भोपाल के लिये रवाना हुए।
