egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobetpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetpusulabetjojobetjojobetjojobetmatbetmatbet girişjojobetjojobetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobetjojobet girişjojobetholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişmeritking girişimajbetrestbetmeritking güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetmeritkingholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobetbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbetholiganbetbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbetciobetciojojobetbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetmegabahisbetasusscratosroyalbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişbetyapbetyap girişbetplaybetplay girişkavbetkavbet girişkavbetsohbet odalarıchat.com.trbetsmovebetsmove girişbetasusbetasus girişbetasus

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है- विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिले के राजनगर में नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं चांदला में त्रिदेव व पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व नए भारत का निर्माण हुआ है..
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता..

छतरपुर, 21/04/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। प्रधानमंत्री जी भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। यह लोकसभा चुनाव सामान्य न होकर 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है। सभी नव मतदाताओं को यह मालूम होना चाहिए की 2014 से पहले कांग्रेस के कार्यकाल में हर तरफ आतंकी घटनाएं, लूट, भ्रष्टाचार, भय एवं असुरक्षा का माहौल था। हमारा देश और हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, आये दिन आंतकवादी घटनाएं होती थीं। लेकिन 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आतंकवाद का लगभग सफाया हो चुका है। कोई देश अब भारत को आंख उठाकर नहीं देख सकता। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिले के राजनगर में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने राजनगर में सामाजिक सम्मेलन एवं चांदला में त्रिदेव व पंच परमेश्वर सम्मेलन को भी संबोधित किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है, वहीं देश में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। देश की रक्षा, भारत के मान-सम्मान, गरीबों के उत्थान, महिलाओं के आत्मसम्मान और नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। भाजपा के लिए आपका एक-एक बहुमूल्य वोट विकसित भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनगर के नव मतदाता साथियों से इस लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।

यह भारत के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। कांग्रेस के राज में 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बिमारू राज्य कहलाता था। कानून व्यवस्था बेहाल थी, वही 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली, पानी व सड़क की समस्या समाप्त हुई है। आज मध्यप्रदेश शांती का टापू है। कांग्रेस के राज में देश में पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला एवं बेफोर्स घोटाला, जैसे अनेक घोटाले हुए हैं। कांग्रेस नेता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए कहते थे कि सरकार 1 रूपये दिल्ली से भेजती है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चला जाता है, गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद भारत को स्थिर करने का काम करता था। कांग्रेस शासनकाल में अरुणाचल की सीमा पर भारत के प्रधानमंत्री का दौरा होता था, तब चीन आंख दिखाता था और भारत के प्रधानमंत्री अरुणाचल का दौरा रद्द कर देते थे। लेकिन 2014 के बाद श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कोई भी बम धमाका नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मारा है। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। आज भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना और आतंकवाद से मुक्ति मिली है। देश के नौजवान 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे और वह लोकसभा चुनाव में श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं।

भाजपा ने पिछड़ा वर्ग समाज को सम्मान देने का कार्य किया है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राजनगर में पटेल व कुशवाहा समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसख्या पिछड़े वर्ग की है। पिछड़ा वर्ग हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग का सम्मान करने की दिशा में कार्य किया है। आज प्रदेश शासन में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के कई मंत्री हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए विश्वकर्मा योजना जैसी कई योजना चलाई हैं, जिनसे हजारों पिछड़ा वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करने का कार्य करती है, लेकिन मध्यप्रदेश में वर्षों शासन करने के बाद पिछड़ा वर्ग से एक भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया। भाजपा ने पहले सुश्री उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर एवं श्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया। वर्तमान में डॉ. मोहन यादव भी पिछड़ा वर्ग समाज से आते हैं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने लगातार 4 मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से बनाए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने समाज बंन्धुओं से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाकर पार्टी को विजयी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश और प्रदेश के भविष्य को संवारना है।

जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चंदला विधानसभा के सरवई के दशहरा मैदान में आयोजित त्रिदेव एवं बूथ पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव अन्य लोकसभा चुनाव से अलग है। यह चुनाव भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू बनाने के लिए हो रहा है। आप सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर बूथ पर 370 नए मत पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर प्राणपण से जुटना है। देश की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने और पार्टी का 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी से जोड़ने के साथ हर बूथ को बहुमत से जीना होगा। देश के अंदर एक वातावरण बना हुआ है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अबकी बार 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। श्री शर्मा ने कहा खजुराहो लोकसभा सीट से पहले कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया, फिर समाजवादी पार्टी भी मैदान छोड़कर भाग गई। अब कोई और चुनाव लड़ रहा है, जिनका यहां कोई असर दिखाई नहीं देता। हम विधानसभा चुनाव कांग्रेस से बड़े मार्जिन से जीत कर आए और 163 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने गौरीहार के कृष्णा मैरिज गार्डन में पाल समाज के सम्मेलन को भी संबोधित किया।

अहिंसा परमो धर्म यह हम सब लोगों का संकल्प है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भगवान महावीर की जयंती शुभ अवसर पर रविवर को पन्ना जिले में जैन मंदिर पहुँचकर पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भगवान महावीर जी जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या को समर्पित भगवान महावीर का जीवन दर्शन हमें सदैव मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

यूपीएसपी में चयनित कुलदीप पटेल से मिलकर दी बधाई


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में चयनित कुलदीप पटेल से मिलकर उन्हें मिठाई खिलाई और इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। श्री शर्मा ने श्री कुलदीप पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि किसान के बेटे ने पूरे बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुलदीप पटेल के पिता को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, लोकसभा संयोजक श्री सतानंद गौतम, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रभान गौतम एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रेमबाई कुशवाह सहित जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।