hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

भारी जनशैलाभ के बीच मुख्यमंत्री ने किया रोड सो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल होकर जनता का किया अभिवादन कर संबोधित किया*
पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है
ग्वालियर की जनता के अपार प्यार, स्नेह ने मन को गदगद कर दिया है
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है- डॉ. मोहन यादव

ग्वालियर, 04/05/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में ग्वालियर में आयोजित रोड शो में शामिल होने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की लहर चल रही है। हर तरफ मोदीमय माहौल है। ग्वालियर की जनता का अपार स्नेह और प्यार पाकर मन गदगद हो गया है। जिस तरह से ग्वालियर के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद, स्नेह दिया है उससे यह बात तय हो गयी है कि इस बार ग्वालियर में भाजपा नया इतिहास बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से ही प्यार, स्नेह देती रही है और आगे भी जनता का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसी के भी विश्वास को कभी नहीं टूटने देगी और इसी तरह से विकास की गंगा लगातार बहती रहेगी। ग्वालियर की धरती वीरों, शूरवीरों की धरती है, जिस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया था तो वे सबक सिखाने वाले वीरों ने ग्वालियर से ही उड़ान भरी थी।
भारत को विकसित राष्ट्र, मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने पार्टी नेताओं ने मांगा जनता से आशीर्वाद
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र तथा वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने शनिवार को ग्वालियर में रोड शो के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगा तथा पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। रोड शो के दौरान ग्वालियर की सड़कें फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारों से गूंज उठी। रोड शो के दौरान रथ पर सवार पार्टी नेताओं का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल होकर जनता का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ रथ पर सवार होकर प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री नारायण सिंह कुशवाह, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने जनता का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्वालियर में उमड़ा जनसैलाब


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में इंदरगंज से रोड शो प्रारंभ कर ताल बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर चौराहा, नया बाजार, महाराज बाड़ा, सराफा होते हुए राम मंदिर तक खुले रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गयीं। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री और पार्टी नेताओं के स्वागत के लिए मौजूद रहे और जगह-जगह मंच से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो के दौरान आतिशबाजी कर बैंड, ढोल नगाडें एवं शंख बजाकर रोड शो का स्वागत किया।