egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetholiganbetzirvebetzirvebet girişholiganbetholiganbetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingzirvebet girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetzirvebet girişpusulabetzirvebet girişholiganbetholiganbetmatbetmatbet girişholiganbetholiganbetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetmavibetmavibet girişroyalbet güncel girişikimisli girişikimisli güncel girişmarsbahispusulabetholiganbetholiganbetbetsmovezirvebet girişzirvebet girişteosbet girişmatbet girişinterbahismegabahisartemisbetholiganbetgrandpashabet girişgrandpashabet güncelzirvebet girişzirvebet girişKavbet girişzirvebetzirvebet girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetzirvebet girişzirvebet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişzirvebet girişjojobet girişzirvebet girişpadişahbet güncelholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişyakabet girişyakabetrestbet güncel girişrestbet yeni girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişholiganbetvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetbetsmovearesbetaresbet girişaresbet girişjojobetjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel giriş@rayeabetasusholiganbet girişbetasusbetasusjojobetzirvebetjojobetjojobetbetsmovebetsmove girişistanbulbahistrendbetakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesibahiscasinobahiscasino girişbetasuspusulabetpusulabet girişcasibom giriş

धन्नू, पन्ना, कल्लू, इंडी गठबंधन का कौन होगा प्रधानमंत्री: शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों श्री मनोज तिवारी, श्रीयोगेन्द्र चंदोलिया और श्री अमरजीत शेरावत के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया
आम आदमी पार्टी, अब अहंकारी आदमी पार्टी बन गई है
केजरीवाल, नौटंकीवाल बन गए हैं
अधेड़ उम्र के राहुल गांधी को सौंप रहीं सोनिया गांधी
 नरेंद्र मोदी जी भगवान का वरदान हैं-  शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 19/05/2024। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी कमलजीत शेरावत के समर्थन में पूर्व सीएम ने विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी केवल माँ-बहन बेटियों को अपमानित करने का काम करती है। केजरीवाल ने दिल्ली वालों को अच्छी सड़कें नहीं दी, पीने का पानी नहीं दिया, यमुना जी का शुध्दिकरण नहीं किया, केवल शराब की नदियां बहाई, शराब घोटाला किया, एक पर एक बोतल फ्री दी, दिल्ली को डुबाने का महापाप अरविंद केजरीवाल ने किया है।

आप, अहंकारी आदमी पार्टी बन गई है
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी, अहंकारी आदमी पार्टी बन गई है। केजरीवाल अहंकार से भरे व्यक्ति हैं। केजरीवाल को ये जवाब तो देना चाहिए कि, अगर कोई महिला जो उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सदस्य हैं, आप अहंकार में उनसे ही बात करने से इनकार कर देते हैं। आपके लोग एक बेटी के साथ, एक बहन के साथ दुर्व्यवहार करते हैं ये आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना है। दुर्व्यवहार भी केवल शब्दों में नहीं बल्कि पिटाई जैसी चीजें भी होती है। आप अपनी राज्यसभा सदस्य को न्याय देने के बजाय, दुर्व्यवहार करने वाले को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला का अपमान भारतीय संस्कृति और संस्कारों में नहीं है। केजरीवाल जी याद रखना यह वो भारत है यहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी और दुर्व्यवहार करने वालों का वंश सहित विनाश हो गया था। ना आप बचेंगे और ना ही आपकी पार्टी बचेगी। केजरीवाल ईमानदारी का चोला पहन के राजनीति में आए, और सबसे बड़े बेईमान हो गए। आप में धूर्तता की पराकाष्ठा है। इसलिए आपका भला नहीं होने वाला, यह अहंकार और बेईमानी आपको ले डूबेगी।

केजरीवाल नहीं नौटंकीवाल हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, केजरीवाल अब नौटंकीवाल बन गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की नौटंकी देखिए कि, झगड़ा उनके घर, परिवार का और प्रदर्शन करने हमारे यहां आ रहे हैं । श्री चौहान ने आगे कहा कि हमने दुर्गा सप्तशती में पढ़ा है कि, रक्त बीज था, युद्ध में जहां-जहां उसका खून गिरता था उस खून की एक बूंद से और एक रक्त बीज राक्षस पैदा हो जाया करता था। वह रक्त बीज थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल तो भ्रष्ट बीज हैं, जहां-जहां उनकी पार्टी जीतती है वहां-वहां भ्रष्टाचार का तंत्र ही खड़ा हो जाता है। इन्होंने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। ये इंडी गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकता है। पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े होंगे इंशा-अल्लाह, इंशा-अल्लाह के नारे लगाने वाले और आतंकवादियों का महिमामंडन करने वालों को जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सोनिया गांधी अधेड़ उम्र के राहुल गांधी को रायबरेली की जनता को सौंप रही हैं। कांग्रेस आज वोट देने के लायक नहीं बची है, लेकिन मैडम सोनिया गांधी जी रायबरेली की जनता से कहती है कि, मैं अपना बेटा सौंप रही हूं। राहुल गांधी जी की उम्र 54 साल हैं लेकिन मैडन सोनिया जी ऐसे कह रही हैं जैसे 3-4 साल का दूधमुंहा बच्चा हो। इसका मतलब है कि, सोनिया जी को ही राहुल पर भरोसा नहीं है कि, वो रायबरेली सीट से जीत हासिल करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये खुद अपनेआप से संभल नहीं सकते, इसलिए जनता इन्हें संभालें। श्री चौहान ने कहा किस जो खुद नहीं संभल सकते वो देश क्या संभालेंगे। ये कांग्रेस कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकती है।

धन्नू, पन्ना, कल्लू, इंडी गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय है कि, श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी हैं और रहेंगे लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री कौन है। धन्नू है, पन्ना है, कल्लू है या जुम्मन है कोई एक नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से एक-एक साल बन जाएंगे। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि, हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है। सब्जियां लेने जाते हैं तो देखते हैं कि, खराब तो नहीं है। जब हम मटका और सब्जियां भी देखकर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देख भाल कर ही चुनेंगे। मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी देश की नंबर वन पार्टी है। इसलिए हमें भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना है और श्रीमान मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

कांग्रेस पार्टी श्रीराम विरोधी है
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ, रामलला विराजमान हुए। बहनें घरों में दीपक जला रही थी, नौजवान साथी भगवा पताकाएं लहरा रहे थे, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था, लेकिन एक पार्टी कांग्रेस रो रही थी। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने पूरी जिंदगी कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, मुहूर्त खराब है हम नहीं जाएंगे। अब जब तक ये सूरज-चांद और धरती रहेगी तब तक लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध किया था। कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है। ये कांग्रेस कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकती है।

लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने अपने गांव में ही बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। बहनों की दुख-दर्द और तकलीफें भी देखी थी। तब मन में बहुत पीड़ा होती थी कि, ये कैसी सोच है। जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से पहली बार मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाकर बेटियों को जन्म से ही लखपति बनाने का काम किया। आज मध्यप्रदेश की धरती पर 50 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां है। इसके बाद कन्या विवाह योजना बनाई, जिसके अंतर्गत लाखों बेटियों की शादी करवाई। बहनों को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया। संबल योजना के तहत बहनों के खाते में बच्चे के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए दिए गए। उसके बाद आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने बहनों को आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ा दिया। मुझे गर्व है ये कहते हुए की मध्यप्रेश की धरती पर आज मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहनें हैं, लेकिन ये सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, अब लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। लखरति दीदी का मतलब है कि, घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा हो। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने 3 करोड़ लखपति बहने बानाने का लक्ष्य रखा है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर गरीब बहन को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनेगा भारत
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। पहले छोटे-छोटे देश हमें डराते थे, पाकिस्तान भी आंखें दिखाता था लेकिन मोदी जी ने कह दिया कि, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, और हमें किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। एक ही उदाहरण देखिए कि, रूस और यूक्रेन के बीच चुध्द चल रहा था, भारत के बच्चे भी वहां फंसे हुए थे, मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि, जब भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकलें तो युध्द थम जाए और जब बच्चे भारत माता की जयकारे लगाते हुए निकले तो दोनों तरफ से युध्द थम गया और हमारे बच्चे सुरक्षित निकल आए। भारत के बच्चों के पीछे-पीछे पाकिस्तान और बांग्लादेश के बच्चे भी निकल आए। एक-एक कर सारे मुद्दे हल हो गए। कश्मीर से धारा 370 हट गई, तीन तलाक जैसा काला कानून समाप्त हो गया और जब आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर बना तो 500 साल का संकल्प भी पूरा हुआ। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा।