hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibomholiganbetholiganbet giriş

अत्यधिक वर्षा के कारण 12 सितंबर को जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ियों में छुट्टी

केजी व नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिये की गई है स्कूलों में छुट्टी

आंगनबाड़ियों व स्कूलों के स्टाफ को अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहना होगा

ग्वालियर, 11 सितंबर 2024/ जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार 12 सितंबर को आंगनबाड़ियों एवं नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए जिले के सभी स्कूलो में छुट्टी घोषित कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल बच्चों के लिए रहेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका तथा स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों सहित समस्त स्टाफ को अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों में केजी व नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिये छुट्टी रहेगी।