hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomaresbet girişaresbet girişaresbetprimebahisprimebahis girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişholiganbet girişbetmarinobetmarino girişbetmarinobetmarinobetmarino girişbetmarinobetmarino girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking giriş

पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण

जिले के कुल 1.75 लाख से अधिक किसानों के खाते में 35.08 करोड़ से अधिक राशि अंतरित हुई

भिण्ड 05 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाशिम, महाराष्ट्र से पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के तहत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के लगभग 1 लाख 75 हजार 433 किसान भाईयों के खाते में कुल 35 करोड़ 08 लाख 66 हजार रूपये का हस्तांतरण सिंगल क्लिक से किया गया। जिसमें जिले की तहसील अटेर के 17 हजार 753 किसानों को 3 करोड़ 55 लाख 6 हजार, तहसील भिण्ड/भिण्ड नगर के 40 हजार 733 किसानों को 8 करोड़ 14 लाख 66 हजार, तहसील गोहद के 25 हजार 447 किसानों को 5 करोड़ 8 लाख 94 हजार, तहसील गोरमी के 14 हजार 957 किसानों को 2 करोड़ 99 लाख 14 हजार, तहसील लहार के 20 हजार 935 किसानों को 4 करोड़ 18 लाख 70 हजार, तहसील मौ के 8 हजार 426 किसानों को 1 करोड़ 68 लाख 52 हजार, तहसील मेहगांव के 25 हजार 465 किसानों को 5 करोड़ 9 लाख 30 हजार, तहसील मिहोना के 10 हजार 450 किसानों को 2 करोड़ 9 लाख, तहसील रौन के 9 हजार 504 किसानों को 1 करोड़ 9 लाख 8 हजार की राशि का हस्तांतरण हुआ।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष भिण्ड में देखा एवं सुना गया। इस दौरान एनआईसी कक्ष भिण्ड में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, एडीएम श्री एलके पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।