hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

उप राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का संभाग आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लिया जायजा

ग्वालियर 13 दिसम्बर 2024/ उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 15 दिसम्बर को ग्वालियर भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना ने जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव व अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।

संभाग आयुक्त श्री खत्री ने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था एवं जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। साथ ही सभी व्यवस्थायें गरिमामय हों।
शुक्रवार को संभाग आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जियो साइंस म्यूजियम महाराज बाड़ा, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर दुर्ग व एयरबेस सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों का जायजा लिया।


उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 दिसम्बर को वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल ग्वालियर पधारेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ महाराज बाड़ा पर जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन कार्यक्रम एवं जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही जयविलास पैलेस भी जायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसम्बर को ग्वालियर भ्रमण के दौरान जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में युवा संवाद एवं भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी क्रम में ग्वालियर दुर्ग पर पहुँचकर समवेत वाद्य यंत्र प्रस्तुति कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही तानसेन समारोह का उदघाटन करेंगे।