म प्र जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सौंप गए अतिरिक्त प्रभार

पांच संभागीय उपायुक्त को मिला अन्य संभागों का प्रभार

भोपाल 31 दिसंबर 2024। मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश द्वारा अधिकारियों की कमी होने तथा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से आगामी आदेश तक रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए अधिकारियों को उनके वर्तमान प्रभार के साथ-साथ अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है।

जिन अधिकारियों को जो नवीन/अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है वह इस प्रकार है..
राकेश गुप्ता को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला ग्वालियर, आसाराम मुजाल्दे को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला बड़वानी, संजय परवाल को प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला अलीराजपुर, श्रीमती प्रियंका राय को जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला सागर, सत्येंद्र सिंह मरकाम को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला सिवनी, संतोष शुक्ला को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला मंडला, नीलकंठ मरकाम को जिला संयोजक जनजाति कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला सिंगरौली, विमल कुमार चौरसिया- जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला उमरिया, डीके द्विवेदी -जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला सीधी, मनीषा गौतम- सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला धार, विवेक नागवंशी को जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला नर्मदा पुरम, राजेंद्र कुमार शर्मा- जिला सयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला भिंड, राजेंद्र कुमार जाटव जिला संयोजक जिला दतिया, केके शर्मा- जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला देवास, दीपक वैश्य -जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला उज्जैन, कमलेश्वर सिंह- जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला रीवा और पूजा द्विवेदी को जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जिला मैहर शामिल है।

संभागीय उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला

जेपी सरवटे को जबलपुर के साथ सागर संभाग, डॉ उषा अजय सिंह को रीवा संभाग, जेपी यादव को भोपाल संभाग, बृजेश चंद पांडे को उज्जैन संभाग एवं संजय खेड़कर को ग्वालियर के साथ अब चंबल संभाग के उपायुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सोंपा गया है।