egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobetpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetpusulabetjojobetjojobetjojobetmatbetmatbet girişjojobetjojobetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobetjojobet girişjojobetholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişmeritking girişimajbetrestbetmeritking güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetmeritkingholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobetbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasino girişbetciobetciojojobetbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetmegabahisbetasusscratosroyalbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişcapitolbetparobetbetyapbetyap girişbetplaybetplay girişmeritkingmeritking girişmeritking günceljojobetbets10casibom giriş

 भाजपा बाबा साहब के विचारों को जनता तक पहुंचाने 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी- विष्णुदत्त शर्मा

राहुल गांधी महू पहुंचने से पहले बाबा साहब से किए गए अन्याय के लिए माफी मांगे
कांग्रेस नेताओं ने दलित भाई-बहनों को बेजुबान कहकर उनका घोर अपमान किया है
मोदी जी महात्मा गांधी व बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं

भोपाल, 11/01/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और नेहरू परिवार ने जिंदगी भर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। बाबा साहब की जन्मस्थली महू में कांग्रेस और राहुल गांधी ने कोई कार्य नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने “जय बापू, जय भीम, जय संविधान“ रैली जनता को भ्रमित करने के लिए निकाल रही है। इस यात्रा में शामिल होने राहुल गांधी भी बाबा साहब की जन्मस्थली पुण्यभूमि महू आ रहे हैं। राहुल गांधी को महात्मा गांधी, बाबा साहब और संविधान से कांग्रेस व अपने द्वारा किए गए कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए, इसके बाद वे महू आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आज दलित समाज को बेजुबान कहा है। हमारे दलित भाई-बहनों को बेजुबान कहकर कांग्रेस नेताओं ने उनका घोर अपमान किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी ‘‘बापू‘‘ और बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और कार्यां को सम्मेलन, सभाएं व विशेष संपर्क कर जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगने क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए बाबा साहब की पुण्य भूमि महू का चयन किया है। महू बाबा साहब की जन्मस्थली है। देश में 55 साल से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की जन्मस्थली व उनसे जुड़े अन्य स्थलों के लिए कोई कार्य नहीं किया। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारों ने बाबा साहब की जन्मस्थली को स्मारक बनाकर तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ बनाने का कार्य किया है। पंचतीर्थ में महू स्थित जन्म स्थली, लंदन में पढ़ाई के समय जहां रहते थे वह स्थान, दीक्षा भूमि, परिनिर्वाण स्थल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से डॉ. अंबेडकर विरोधी रही है। आज भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर विरोधी विचारधारा पर कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। राहुल गांधी को बाबा साहब, बापू और संविधान के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगने ‘‘क्षमा‘‘ यात्रा निकालनी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने दलित समाज के प्रति अपनी सोच को उजागर किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज पत्रकार वार्ता कर कह रहे थे कि बेजुबानों की जुबान है कांग्रेस। यह बेजुबान कौन हैं, कांग्रेस नेताओं ने जैसे शब्दों का उपयोग कर दलित समाज को बेजुबान कहा है। आजादी की लड़ाई के समय से लेकर अब तक हमारे हजारों दलित व आदिवासी भाई-बहनों ने अपनी वीरता, शौर्य, पराक्रम दिखाकर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक दिया है। ऐसे समाज के लिए कांग्रेस पार्टी ने बेजुबान जैसे शब्दों का उपयोग कर उनका घोर अपमान किया है। इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस ने न बाबा साहब को सम्मान दिया न ही संविधान को
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न कभी बाबा साहब का और न ही संविधान का सम्मान किया। मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बाबा साहब अंबेडकर ने जिस संविधान का निर्माण किया, देश को अच्छी दिशा दी, उन बाबा साहब को कानून मंत्री पद से इस्तीफा क्यों देना पड़ा। जब भी कोई व्यक्ति मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता है, तो सदन में उसे बोलने का मौका दिया जाता है, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर के इस्तीफे के बाद सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। अपने त्याग-पत्र में बाबा साहब अंबेडकर ने पंडित नेहरू के खिलाफ बहुत कुछ लिखा है। संविधान में हर व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अधिकार है। लेकिन संविधान बनाने वाले बाबा साहब को कांग्रेस ने इस अधिकार से वंचित किया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था कि “मैं वित्त और उद्योग क्षेत्र में पढ़ा-लिखा था, मगर मुझे उससे जुड़ा एक भी विभाग नहीं दिया गया और एक भी संसदीय कमेटी का हिस्सा नहीं बनाया गया। मुझे कानून मंत्रालय दिया तो गया, मगर ईमानदारी से काम नहीं करने दिया गया। मुझे हिंदू कोड बिल के कार्य को पूरा नहीं करने दिया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी पूरे समय दोस्तीकरण में मुस्लिम समाज की तुष्टिकरण में लगे रहे। यही कारण है कि कांग्रेस द्वारा बाबा साहब के त्याग-पत्र को जनसामान्य के बीच में नहीं लाया गया। कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के त्याग-पत्र को जनता के सामने क्यों नहीं आने दिया?
बाबा साहब के खिलाफ नेहरू जी ने प्रचार किया, उनके नाम एक भी स्मारक नहीं बनने दिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बाबा साहब के नाम पर पाखंड कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का कार्य किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू बाबा साहब के खिलाफ चुनाव प्रचार करने गए। बाबा साहब के इस्तीफे के बाद पंडित नेहरू ने एक पत्र में लिखा था कि उनके इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सब ऑन रिकॉर्ड है। देश को संविधान देने वाले महान सपूत बाबा साहब के नाम कांग्रेस ने एक भी स्मारक नहीं बनने दिया, उन्हें भारत रत्न भी नहीं दिया। जबकि कांग्रेस के नेताओं को भारत रत्न मिलता रहा। बाबा साहब के जन्मस्थान मध्यप्रदेश में उनकी एक स्मृति निर्माण का काम भाजपा के मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा के कार्यकाल दौरान हुआ था, और स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उसका उद्घाटन किया था। पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर ने दिल्ली स्थित अंबेडकर सेंटर के लिए स्थान की स्वीकृति दी थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उसे बनने नहीं दिया। जब केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी की सरकार आई, तो अंबेडकर सेंटर बनकर तैयार हुआ। कांग्रेस पार्टी ने देश भर में नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के नाम पर सैकड़ों स्मारक, अस्पताल और सड़कों के नाम रख दिए गए, लेकिन बाबा साहब की जन्म स्थली तक के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया था।
कांग्रेस ने आपातकाल व धारा 370 लगाकर संविधान का अपमान किया, मोदी जी ने धारा 370 हटाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाकर संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल के समय लाखों लोगों पर जुल्म ढाए। भारत के मुकुटमणि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी ने धारा 370 लगाकर प्रहार किया। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के तहत दलित समाज का कोई भी व्यक्ति कितना भी पढ़ा-लिखा क्यों न हो, उसे सफाई का ही कार्य करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर दलित समाज को सफाई करने के बंधन से मुक्त कराया। कांग्रेस ने धारा 370 लगाकर जम्मू-कश्मीर को देश से अलग करने के षड्यंत्र के साथ दलितों को अपमानित करने का भी कार्य किया था। प्रधानमंत्री जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का कलंक हटाकर हमारे भाई-बहनों को सम्मान देने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने निजी स्वार्थों के लिए संविधान में कई संशोधन किए हैं। भाजपा ने अगर संविधान में संशोधन किया है तो देश की जनता को सम्मान देने के लिए संशोधन किए हैं।
प्रधानमंत्री जी महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। देश में 55 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने स्वच्छता को लेकर कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वच्छता को मिशन बनाकर कार्य कर रहे हैं और उनके कार्यों से देश की जनता में स्वच्छता के प्रति जनजागृति भी आई है। महात्मा गांधी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था। आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई कार्य नहीं किया। 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मेक इन इंडिया अभियान चलाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज 11 जनवरी से प्रदेश भर में संविधान गौरव अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान 25 जनवरी तक चलेगा। अभियान के तहत अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी, महिला और युवा वर्ग, हॉस्टल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से विशेष संपर्क कर संविधान की प्रतियों का वितरण एवं जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। अभियान के समापन के दिन 25 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संविधान की प्रस्तावना पढेंगे।