hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibomholiganbetholiganbet giriş

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे, विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

ग्वालियर 05 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर बुधवार को ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद भी भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ आए थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर पधारे। कुछ समय रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए। श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शाम लगभग 5 बजे ग्वालियर पधारे और कुछ समय रुकने के पश्चात राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया।
विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, श्री कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस मौके पर ग्वालियर के आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय उपस्थित थे।