egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetzirvebetzirvebet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingmatbetmatbet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişkavbet güncel girişhiltonbet girişhiltonbet güncel girişkavbet girişpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetjojobet girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişhiltonbetkavbetholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesikavbetkavbet girişkavbet güncel girişbetyapbetyap girişbetplaybetplay girişsohbet odalarıchat.com.trjojobet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetlunabet girişlunabet güncel girişjojobet girişgalabetgalabetyakabetpusulabetmatbetjojobet girişjojobetholiganbetpusulabetpusulabet girişpusulabet girişjojobet mobil girişmeritking güncel girişmeritkingbetsmovebetsmove girişkavbetkavbet girişcratosroyalbetcratosroyalbet girişkavbetkavbetbetsmovebetsmove girişnitrobahisnitrobahis girişkavbetbetyapbetyap girişartemisbetartemisbet girişcasibomcasibom girişbetplaybetplay girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasinobetasusbetasus girişextrabetextrabet girişkingroyalkingroyal girişholiganbetholiganbet girişjojobetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbet
ब्रेकिंग

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने अशोक नगर कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया

भाजपा विचार आधारित राजनीतिक दल है, विचारों से कभी समझौता नहीं किया..
स्थापना दिवस संगठन के महापुरुषों के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है- हितानंद शर्मा 

भोपाल/अशोक नगर 06 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी की स्थापना दिवस पर रविवार को अशोक नगर जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और ढाकोनी मंडल के ग्राम धुर्रा बूथ क्र. 54 में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित राजनीतिक दल है। हमारी पार्टी ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। पार्टी का स्थापना दिवस संगठन के महापुरुषों के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। स्थापना दिवस पर्व कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने का साहस, संयम एवं समन्वय का अभूतपूर्व संचार करने के साथ हमारा मार्गदर्शन करता है। भाजपा धारा 370, राम मंदिर जैसे हर संकल्पों को पूरा कर रही है और जनता से किए एक-एक वादे को पूरा करती है।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्वजों की अथक मेहनत से भाजपा आज विशाल बनी
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का पहला राजनीतिक दल है। हमारी पार्टी ने सदैव राष्ट्र प्रथम मानकर कार्य किया और राष्ट्रवादी विचारों को अंगिकार किया और आज तक अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। भाजपा जनसंघ के समय से लेकर आज तक के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से आज एक विशाल वट वृक्ष जैसी पार्टी बन गई है। एक समय था, जब पार्टी के देश में सिर्फ दो सांसद थे, तब कई राजनीतिक दलों के नेता हमारे ऊपर हंसते थे कि दो सांसदों का राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। लेकिन आप सभी कार्यकर्ताओं की लगन, मेहनत व निष्ठा से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली भाजपा आज देश का विकास करने के साथ अंत्योदय के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉक्टर कृष्णपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राव अजय प्रताप सिंह यादव एवं पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश के सभी बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश के सभी 65 हजार 14 बूथों पर प्राथमिक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया। उज्जैन में भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता, श्री सनवर पटेल, महापौर श्री मुकेश टटवाल, जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने पार्टी कार्यालय में झंडा लगाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बैंड-बाजे के साथ जुलूस भी निकाला गया और कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई। जिले के सभी बूथों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। जबलपुर कार्यालय में प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, प्रदेश मंत्री व सांसद श्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं श्री अभिलाष पाण्डे ने संगोष्ठी में सहभागिता कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर जिले के सभी बूथों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। सागर संभागीय कार्यालय में प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन एवं जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगोष्ठी में सहभागिता की। ग्वालियर जिला कार्यालय में पार्टी की सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने पार्टी का झंडा फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं वार्ड क्रमांक 6 में पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, गुप्तेश्वर महादेव मंडल में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, राजा मानसिंह तोमर मंडल में प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा, स्वामी रामकृष्ण मंडल में जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, वीर सावरकर मंडल में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, श्री मनोज तोमर, श्री अनूप मिश्रा ने पार्टी का झंडा फहराया। भोपाल जिले के सभी बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। नरेला विधानसभा के बूथ पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, इंद्रपुरी मंडल में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल के लालघाटी स्थित पंडित दीनदयाल जी के प्रतिमा स्थल पर पार्टी का झंडा फहराया। टीटी नगर मंडल के समता चौक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति तथा हुजूर विधानसभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


इसी तरह अलीराजपुर के जिला कार्यालय में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष श्री मकू परवाल ने पार्टी का ध्वज फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही जिले के सभी बूथों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। इंदौर संभागीय कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला एवं इंदौर जिला अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने पार्टी का ध्वज लगाकर कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस बनाया। सिंगरौली जिले में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपने निवास पर तथा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह ने ध्वजारोहण किया। साथ ही जिले के सभी बूथों पर प्राथमिक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। बड़वानी जिला कार्यालय पर सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष श्री अजय यादव ने भाजपा का झंडा फहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
नर्मदापुरम जिला कार्यालय में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शाजापुर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने झंडा फहराया। जिले के सभी बूथों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाया। आगर-मालवा जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वज लगाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही जिले के 14 मंडलों के 611 बूथों पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। भिंड जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया ने जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिले के 1480 बूथों में प्राथमिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। मेहगांव के गोरमी में रैली निकालकर प्रत्येक घरों पर झंडा लगाया गया। खरगौन जिला कार्यालय एवं भीकनगांव स्थित निवास पर जिला अध्यक्ष श्री नंदा ब्राह्मणे ने पार्टी का झंडा फहराया एवं कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी बूथों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। सीहोर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ झंडा फहराया। साथ ही जिले के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।