hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibomholiganbetholiganbet giriş

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नई दिल्ली के लिए किया प्रस्थान

जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दी विदाई

ग्वालियर 11 अप्रैल 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में श्री आनंदपुर धाम में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायंकाल हेलीकॉप्टर द्वारा वापस वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पधारे। यहाँ से उन्होंने विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
वायुसेना विमानतल पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेमसिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने विदाई दी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह भी मौजूद थे।