ब्रेकिंग

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन

8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से होगा भवन का निर्माण, आधुनिक IT सुविधाओं से सुसज्जित होगा भवन

भोपाल 3 नवम्बर 2026/ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्नन सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी, त्वजरित और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ऊर्जा विभाग द्वारा प्रभावी कार्यक्रम बनाकर बेहतर अनुप्रयोग अमल में लाये जाने के अनुक्रम में मध्यऊ क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का निर्मित होने वाला नवीन ई-ऊर्जा भवन प्रभावी भूमिका निभाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंगलवार को बिजली नगर कॉलोनी गोविंदपुरा स्थित आस्था परिसर में मध्या क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नवीन ई-ऊर्जा भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग, निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. राकेश शर्मा, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री अखिलेश कुमार पाण्डे सहित सभी मुख्यक महाप्रबंधक, महाप्रबंधक एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

सूचना प्रौद्योगिकी गतिविधियों को मिलेगी मजबूती, उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने कंपनी के नवीन ई-ऊर्जा भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि मध्यि क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्तािओं को निर्बाध और गुणवत्ताहपूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ ही त्व रित सेवाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। इसी दिशा में कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी (IT) संबंधी गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए नवीन ई-ऊर्जा भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस अत्याएधुनिक भवन में सूचना प्रौद्योगिकी सेल के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होने से कंपनी की डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन कार्यप्रणाली एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण, ऑनलाइन सेवाओं के संचालन तथा उपभोक्ता सेवाओं को अधिक सुगम, प्रभावी एवं त्वरित बनाने में सहायता मिलेगी।

प्रबंध संचालक ने कहा कि कंपनी की बढ़ती कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप नवीन ई-ऊर्जा भवन विकसित किया जा रहा है। यह भवन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही कंपनी की प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यप्रणाली को नई गति प्रदान करेगा।

8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से होगा भवन का निर्माण

ई-ऊर्जा भवन का निर्माण 8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। लगभग 3,696 वर्ग मीटर के कुल निर्मित क्षेत्र में विकसित होने वाला यह भवन ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलों का होगा। भवन में अधिकारियों के लिए आधुनिक केबिन, कॉन्फ्रेंस हॉल, वर्कस्टेशन, रिकॉर्ड रूम, क्रेच रूम, ट्रेनिंग रूम एवं हार्डवेयर स्टोरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवन में दो लिफ्टों का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ध्वनि नियंत्रण के लिए एकॉस्टिक पैनलिंग, फॉल्स सीलिंग तथा सुरक्षा की दृष्टि से फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम की व्यवस्था भी रहेगी।

सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों से उपभोक्तााओं को मिल रहा लाभ

भूमि पूजन कार्यक्रमगौरतलब है कि कंपनी द्वारा कार्यालयीन कार्यों के साथ ही उपभोक्ता सेवाओं के लिए एक दर्जन से भी अधिक आईटी के ऐसे अनुप्रयोग लागू किये हैं जो कि देश के पॉवर सेक्टर में एक मिसाल बन गए हैं। कंपनी द्वारा बनाए गए ई-अनुप्रयोगों में कंपनी मुख्यारलय से वितरण केन्द्रन स्तवर पर ई-अटेंडेंस एप और ई-ऑफिस के संचालन के साथ ही उच्चदाब से लेकर निम्नदाब, कृषि उपभोक्ता, गैर घरेलू उपभोक्ता और अन्य श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं को आनलाइन आवेदन करने पर नवीन कनेक्श न उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी प्रकार आनलाइन बिल भुगतान के अनेक विकल्प का उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। गावों में कामन सर्विस सेन्टर के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा, उपाय ऐप, मैन्टीनेन्स ऐप, विजिलेंस ऐप, इन्टरप्राईसेस रिसॉर्सेस प्लानिंग जैसे अनेक अनुप्रयोग कंपनी में लागू किए गए हैं जिसका उपभोक्ता और कंपनी को निरन्तर लाभ मिल रहा है।