ब्रेकिंग

युवा आयोग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के प्रथम ग्वालियर आगमन पर भव्य स्वागत

मनीष सिंह चंदीला के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया अभिनंदन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा के ग्वालियर महानगर में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। युवा मोर्चा ग्वालियर ग्रामीण के जिला मंत्री मनीष सिंह चंदीला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री प्रवीण शर्मा ने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, युवा नेतृत्व और प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम में मयंक दीक्षित, चौधरी रामेंद्र सिंह गुर्जर, राजवीर कंसाना, शैलेंद्र गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने युवा आयोग अध्यक्ष का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। ग्वालियर में प्रथम आगमन पर मध्य प्रदेश युवा आयोग अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा का स्वागत करते जिला मंत्री युवा मोर्चा ग्वालियर ग्रामीण मनीष सिंह चंदीला एवं अन्य कार्यकर्ता।