ब्रेकिंग

हुज़ूर विधानसभा में नशे और सट्टेबाजी पर रोक, महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने एसीपी को सौंपा ज्ञापन

भोपाल 24 अक्टूबर 2026। हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब, नशीले पदार्थों और सट्टेबाजी के कारोबार पर रोक लगाने तथा कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मण्डलोई के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एसीपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान बैरागढ़ में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की हृदयविदारक घटना का उल्लेख करते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने अवैध नशे और सट्टेबाजी पर प्रभावी कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा इन अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। राजेंद्र मण्डलोई ने कहा कि युवाओं को नशे और सट्टेबाजी से बचाना तथा महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इन गंभीर विषयों पर पुलिस प्रशासन को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भोपाल ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल जी, ब्लॉक अध्यक्ष सोनू तोमर राजकुमार सिंह प्रदेश सचिव कांग्रेस लीलाधर पवार जी, घनश्याम लालवानी ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण शेख क्यूम, सोहन मेवाड़ा अध्यक्ष युवक कांग्रेस हुज़ूर विधानसभा और आकाश जागीरदार, जितेंद्र राजेश लीलानी सुरेश वासवानी सुरेश सिंगरौली सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।