एनएसयूआई ने डिप्टी सीएम निवास समेत कई जगाहों पर फर्जी अस्पतालों के सरगनाओं के खिलाफ लगाएं पोस्टर
जबलपुर के सीएमएचओ से भी कई गुना ज्यादा भ्रष्ट हैं भोपाल सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा , तत्काल कार्यवाही करें सरकार- रवि परमार
भोपाल 4 अप्रैल 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने राजधानी भोपाल में लगातार सामने आ रहे फर्जी अस्पतालों के मामलों को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पोस्टर अभियान चलाकर उन लोगों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की है, जो कथित रूप से फर्जी अस्पतालों को संरक्षण दे रहे हैं।
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का आरोप है कि शहर में कई अस्पताल ऐसे संचालित हो रहे हैं, जिनके संचालक कागजों में डॉक्टर और स्टाफ दर्शाकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि इन मामलों को लेकर निरंतर शिकायतें एवं विरोध किए जाने के बावजूद सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे यह प्रतीत होता है कि राजधानी में फर्जी अस्पतालों का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है।
इसी के विरोध में एनएसयूआई ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, स्वास्थ्य संचालनालय, आयुष्मान कार्यालय एवं सीएमएचओ कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पोस्टरों में लिखा गया—
भोपाल में फर्जी अस्पताल खोलने के लिए संपर्क करें – नट्टू शर्मा
अस्पताल की फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाने के लिए संपर्क करें – टीम नटवरलाल (नट्टू शर्मा)
इन पोस्टरों के माध्यम से एनएसयूआई ने व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता का स्वास्थ्य पूरी तरह जोखिम में पड़ जाएगा। सीएमएचओ का कहना हैं कि एनएसयूआई राजनीति से प्रेरित होकर कर रही तो क्या लोकायुक्त द्वारा 2024 में जब मनीष शर्मा ग्वालियर में सीएमएचओ थें तब उनके ऊपर प्रकरण क्रमांक 24 ई /2024 दर्ज किया क्या ये भी भाजपा सरकार के राज में राजनीतिक से प्रेरित होकर लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज किया था ,
सीएमएचओ ने कहा कि हम अस्पतालों पर कार्यवाही कर रहें पंजीयन निरस्त कर रहें तो मैं कहना चाहूंगा कि आपने आपके कार्यालय में कितने निजी अस्पतालों के पंजीयन निरस्त किए उनकी जानकारी सार्वजनिक करें । एनएसयूआई द्वारा मनीष शर्मा के कार्यकाल में दो दर्जन से ज्यादा शिकायत की गई लेकिन उन शिकायत पर कोई कार्यवाही ना करते हुए सीएमएचओ द्वारा एक ही फोर्मेंट में कई अस्पतालों की फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर शासन प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा हैं फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारियों पर भी आजतक कोई कार्यवाही नहीं की गई फर्जी अस्पतालों द्वारा एक सिंडिकेट बनाकर फर्जी अस्पताल संचालित किए जा रहे जिसको संरक्षण देने का काम सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा कर रहें।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। राजधानी भोपाल में ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों और छोटे शहरों से मरीज बड़ी उम्मीदों के साथ इलाज कराने आते हैं, लेकिन कथित फर्जी अस्पताल उन्हें केवल कमाई का साधन समझकर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई अस्पतालों में रजिस्टर्ड स्टाफ तक उपलब्ध नहीं है, फिर भी वे निर्बाध रूप से संचालित हो रहे हैं।
रवि परमार ने मांग की कि सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा को तत्काल निलंबित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के निवास का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
