अन्नकूट महोत्सव भारतीय संस्कृति का अहम अंग – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
ग्वालियर 15 नवम्बर 2026। अन्नकूट केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, ल्कि पर्यावरण संरक्षण और कृतज्ञता का उत्सव है। आज हम यह संकल्प लें कि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे और कभी भी अन्न का अपमान नहीं करेंगे। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के श्याम वाटिका में जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जनकल्याण समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उप नगर ग्वालियर की विकास गाथा का उल्लेख किया।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीमारी के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय बने हुए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अन्नकूट समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा की, साथ ही जैसी मिल श्रमिकों के लिए बनाई योजना पर भी चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा भगवान राम की इच्छा के बिना कोई काम नहीं होता है और ना ही हमारा कर्म कभी बेकार जाता है। ऊर्जा मंत्री ने पार्टी जनकल्याण समिति के सहयोगियों से कहा कि हमें ईमानदारी से अपना कर्म करते रहना चाहिए. इसमें कभी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने मेहनत करने पर जोर दिया और एक कविता भी सुनाई।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हमें अपने जीवन में ऐसा काम करना चाहिए, जिससे लोगों की दुआएं मिल सकें। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वह सिर्फ आपकी दुआओं के कारण ही हूं। इस अवसर पर होने ग्वालियर विधानसभा में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा इस बरसात में ग्वालियर विधानसभा में कहीं भी जल भराव की स्थिति नहीं बनी। जनकल्याण समिति के हमारे साथियों ने विधानसभा को इस स्थिति में पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कुछ काम अभी शेष हैं, जिन्हें जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया तथा दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल खुशियां बांटने तक सीमित नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक संबंधों को मजबूत करते हैं। उन्होंने व्यस्त दिनचर्या में संवाद के अवसर कम होने का उल्लेख करते हुए सभी को मिल-जुलकर रहने और संस्कृति व परंपराओं के प्रगति आस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विचारधारा के अनुरूप एकजुट होकर काम करना जरूरी है।
