ब्रेकिंग

भागीरथ सम्मान से सम्मानित हुए विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘

लखनऊ। जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वदेशी समाज सेवा समिति के संस्थापक सचिव एवं जिला पर्यावरण समिति फिरोजाबाद के सदस्य विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘ को राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश , नमामि गंगे तथा जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मार्स ऑडिटोरियम इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ भव्य कार्यक्रम में “भागीरथ सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने, सतत विकास के लिए प्रेरित करने तथा स्वदेशी समाज सेवा समिति के माध्यम से पर्यावरणीय चेतना का व्यापक अभियान संचालित करने के लिए प्रदान किया गया।

इस गरिमामय समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव तथा नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के महाप्रबंधक डॉ. राजशेखर ने संयुक्त रूप से विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘ को भागीरथ सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।