ब्रेकिंग

संदीपनी शासकीय मॉडल स्कूल में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव संपन्न

ग्वालियर 3 सितंबर 2026। डीडी नगर स्थित संदीपनी शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 से 3 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गीता ज्ञान और उनकी शिक्षाओं पर आधारित नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत कीं। विभिन्न वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं और व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सवसमापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अहिवरण सिंह कुशवाह ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम प्रभारी ममता शर्मा एवं अमन कुशवाह ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। संचालन ओपी चौधरी ने किया, जबकि डॉ. संजय सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।