ग्वालियर 09 अप्रैल 2026/ कम्बाईन डिफेंस सर्विस परीक्षा (सी.डी.एस.) एवं नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) की परीक्षा 12 अप्रैल को 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें सी.डी.एस. की परीक्षा तीन सत्रो में जबकि एनडीए की परीक्षा 2 सत्रों में आयोजित होगी। सी.डी.एस. परीक्षा में 2306 अभ्यर्थी तथा एन.डी.ए की परीक्षा में 3724 अभ्यार्थी शामिल होंगे।
सचिव संघ लोक सेवा आयोग नईदिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार ग्वालियर में रविवार को कम्बाईन डिफेंस सर्विस परीक्षा (सी.डी.एस.) एवं नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) आयोजित की जाएगी। कम्बाईन डिफेंस सर्विस परीक्षा (सी.डी.एस.) तीन सत्रो में प्रातः 9 बजे से 11 बजे प्रथम सत्र, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तृतीय सत्र शाम 4 बजे से शाम 6 तक होगी तथा 11 परीक्षा केन्द्रों पर नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) दो सत्रों मे प्रातः 10 बजे से 12:30 तक तथा दोपहर 2 से 4.30 तक आयोजित की जायेगी। कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या 18 है। परीक्षा के लिए जिला कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक 113 में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसका नंबर दूरभाष कमांक 0751-2446214 है। यह कंट्रोल रूम श्री आर आई. भगत 94251-35143 अधीक्षक जिला कार्यालय ग्वालियर के निर्देशन में 12 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निरतंर कार्यशील रहेगा।
परीक्षार्थियों को केन्द्र पर परीक्षा प्रांरम्भ होने के 30 मिनिट पहले पहुँचना होगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनिट पहले ही केन्द्र पर प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी का मोबाईल, बैग तथा किसी भी तरह की इलेक्ट्रोनिक डिवाईस के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। केन्द्र पर परीक्षार्थी का कोई भी समान नही रखा जायेगा। कक्ष में पानी की पारदर्शी बोतल ले जा सकते है। परीक्षा काल के दौरान परीक्षा कार्य से संबधित शिकायत एवं सुझाव के लिए श्री आर आई. भगत से सम्पर्क कर सकते हैं।
संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह को परीक्षा प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि श्री समीर बख्शी सेक्शन ऑफीसर संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
