ब्रेकिंग

अप्रैल 2027 से आरक्षण और यूजीसी विधेयक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

भोपाल, 6 सितंबर 2026। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को महाराणा प्रताप नगर स्थित यंत्रिकी भवन में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. राजेन्द्र सिंह भदौरिया रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह तोमर ने की।

मुख्य अतिथि इं. भदौरिया ने संगठन के विस्तार के लिए जिला एवं संभागीय इकाइयों को पुनर्गठित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के साथ समाज के अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना होगा।

उन्होंने वर्तमान में चल रहे यूजीसी रोलबैक और आरक्षण विरोधी आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि अप्रैल 2027 से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अन्य क्षत्रिय संगठनों को साथ लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से सरकार पर यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित विधेयक वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था में क्रीमी लेयर लागू करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की मांग को लेकर दबाव बनाया जाएगा।

गरीब क्षत्रियों की मदद का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह तोमर ने संगठन की शक्ति को पहचानने और उसे समाजहित में इस्तेमाल करने की जरूरत बताई। उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से अपील की कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद क्षत्रियों की यथासंभव सहायता करें और अधिक से अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़ें।

कार्यक्रम का संचालन ललित सिंह तोमर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दिलीप सिंह भदौरिया ने किया। बैठक में के.पी. सिंह भदौरिया, डॉ. सरदार सिंह परिहार, किशोर सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह भदौरिया, मौहर सिंह जादौन, बृजेन्द्र सिंह तोमर, राकेश सिंह भदौरिया, जी.पी.एस. चौहान, नरेश सिंह तोमर, श्यामवीर सिंह राठौर, केशव सिंह तोमर, जगदीश सिंह परमार, कविता सेंगर, सुनीता तोमर, सरिता सेंगर, राधा राजपूत, सुधा राजपूत सहित करीब एक सैकड़ा प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी उपस्थित रहे।