सिंधिया बोले—दिल्ली-मुंबई जैसी सुविधाएं अब यहीं..
गुना। जिला चिकित्सालय गुना में मध्य प्रदेश भवन विकास निगम (MPBDC) द्वारा 16.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 15 मार्च 2026 को किया। इस मौके पर उन्होंने यूनिट की सराहना करते हुए कहा कि अब गुना में भी मरीजों को दिल्ली और मुंबई जैसी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सिंधिया ने कहा कि “भगवान न करे किसी को क्रिटिकल केयर की जरूरत पड़े, लेकिन यदि जरूरत पड़े तो यह यूनिट
हर दृष्टि से सक्षम है। उन्होंने बताया कि यहां प्रत्येक बेड पर पाइप्ड ऑक्सीजन, कंप्यूटराइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही यूनिट का ऑपरेशन थिएटर भी उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस है, जो बड़े निजी अस्पतालों के बराबर या उससे बेहतर है। जो स्वास्थ्य सेवाएं दिल्ली और मुंबई में अपोलो, वेदांता और मैक्स मैं उपलब्ध है, अब वे सभी सेवाएं मेरे गना के सीसीयू में मिलेगी।
इस यूनिट के शुरू होने से अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
