ब्रेकिंग

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदा युवक, शरीर दो हिस्सों में बंटा

रतलाम एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचते ही ट्रैक पर लेट गया युवक, स्टेशन पर मची अफरातफरी

ग्वालियर 1 सितंबर 2026। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। हादसा प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुआ, जहां रतलाम एक्सप्रेस के पहुंचते ही युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रेन को अपनी ओर आता देख रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया था। ट्रेन के गुजरने के बाद उसका शव दो हिस्सों में बंटा मिला। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर मामले की जांच शुरू की।

फिलहाल खबर प्रशासन तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक स्टेशन तक कैसे पहुंचा और आत्महत्या से पहले उसकी क्या परिस्थितियां थीं।

आत्महत्या सही, लेकिन स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी जरूरी

घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन यह हादसा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। प्लेटफार्म पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों के बावजूद कोई व्यक्ति ट्रेन आने से ठीक पहले रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंच गया?

क्या प्लेटफार्म पर निगरानी व्यवस्था पर्याप्त थी? क्या संवेदनशील समय पर ट्रैक और प्लेटफार्म की निगरानी के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद थे? और क्या स्टेशन पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की प्रभावी निगरानी हो रही है?

ग्वालियर स्टेशन पर आत्महत्या

इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन ग्वालियर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन पर हुई यह घटना सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत का संकेत भी है।