युग क्रांति में प्रकाशित खबर पर तत्काल करवाई
ग्वालियर 30 मार्च 2026। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर
यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अनधिकृत टेंडरिंग के विरुद्ध “युग क्रांति” में आज सुबह बड़ा खुलासा किया गया, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कुछ ही घटों में आज स्टेशन पर बड़ी कर्रवाई हुई। अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध यह कार्यवाही अभियान के रूप में चलेगी।
इस अनधिकृत वेंडर ड्राइव के दौरान वाणिज्य विभाग के निरीक्षक तथा कैटरिंग टीम द्वारा कुल 05 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। रेल प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रेलवे परिसरों में अनधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ अथवा अन्य सामग्री की बिक्री यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण है। ऐसे मामलों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदें तथा किसी भी अनियमितता की सूचना रेलवे को दें।
