भिण्ड शहर में अवैध हथियार खपाने की कोशिश नाकाम
पिस्टलों की तस्करी होने से पहले पुलिस ने आरोपीगणों को पकडा
दो देशी पिस्टल, 6 कारतूस कीमती करीब 60 हजार रूपये सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
भिंड 7 मार्च 2026। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व में अवैध हथियार तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है।
थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है । पूर्व में भी होली व रंगपंचमी के पर्व पर दो आरोपीगणों के कब्जे से पृथक-पृथक अवैध हथियार जप्त किये जा चुके है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.03.26 को रात्रि करीब 10 बजे आईटीआई तिराहा बिजली घर के पास चरथर रोड भिण्ड पर तीन व्यक्तियों को देशी पिस्टल की तस्करी करते हुये पकडा गया । जिनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल व 6 कारतूस कीमती करीब 60 हजार रूपये जप्त किये गये। जिस पर से आरोपीगणों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है तथा आरोपीगणों को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्त्रोत व तस्करी की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य, उनि नागेश शर्मा, प्रआर गुरुदास सोही, मुकेश खण्डेलवाल, आर महेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, आजाद खान, अजय सगर, पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
