ब्रेकिंग

नव नियुक्त मंत्री राहुल ढमोले का हुआ जोरदार स्वागत

युवा मोर्चा की नई ताकत का संकेत..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद राहुल ढमोले के प्रथम नगर आगमन पर ग्वालियर में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जगह-जगह हुए भव्य स्वागत ने साफ संकेत दे दिया कि संगठन में उनकी नई भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा है।

गुरुवार शाम करीब 4 बजे भोपाल से पंजाब मेल ट्रेन के जरिए ढमोले ग्वालियर पहुंचे, जहां स्टेशन पर ही समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्वागत का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा—स्टेशन से निकलते ही ढमोले सीधे 1008 श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन कर अपने राजनीतिक सफर के नए अध्याय की शुरुआत की।

इसके बाद मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से बारादरी मुरार तक भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसने पूरे शहर का माहौल राजनीतिक रंग में रंग दिया। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता आदर्श उपाध्याय ने अपने साथियों के साथ सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वागत कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।