बैजाताल से इटालियन गार्डन तक विकसित हो रहा आधुनिक टूरिस्ट सर्किट, लाइट एंड साउंड शो और फूड ट्रक जोन होंगे खास आकर्षण”
ग्वालियर 16 अक्टूबर 2026। ऐतिहासिक विरासत, संगीत और संस्कृति के लिए देश-दुनिया में पहचान रखने वाले ग्वालियर में पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में फूलबाग एक्सपीरियंस जोन परियोजना तेजी से आकार ले रही है। केंद्र सरकार के स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत विकसित की जा रही इस परियोजना का उद्देश्य फूलबाग क्षेत्र की विभिन्न ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को एक बेहतर, सुविधाजनक और आकर्षक टूरिस्ट एक्सपीरियंस में जोड़ना है।
परियोजना के तहत बैजाताल क्षेत्र को आकर्षक पैड़ेस्ट्रियन जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के लिए फूड ट्रक जोन, बेहतर पैदल मार्ग, बैठने एवं घूमने की सुविधाएं तथा अन्य पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पूरे क्षेत्र में गोल्फ कार्ट जैसी सुविधाओं के माध्यम से पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सहज आवाजाही का अनुभव देने की भी योजना है।
फूलबाग एक्सपीरियंस जोन की सबसे बड़ी विशेषता इसका इंटीग्रेटेड टूरिस्ट सर्किट होगा। बैजाताल, इटालियन गार्डन, गोपाल मंदिर, गांधी पार्क सहित फुलबाग क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों को आपस में जोड़कर ऐसा पर्यटन अनुभव विकसित किया जा रहा है. जहां पर्यटक एक ही परिसर में ग्वालियर की विरासत, संस्कृति, हरिपाली खान-पान और मनोरंजन का अनुभव कर सकेंगे।
परियोजना में लाइट एंड साउंड तथा प्रोजेक्शन मैपिंग आधारित यो भी प्रमुख आकर्षण के रूप में प्रस्तावित है। ग्वालियर किले के लाइट एंड साउंड शो की तर्ज पर डिजिटल तकनीक के माध्यम से शहर के इतिहास और विरासत को रोचक तरीके से पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे फूलबाग क्षेत्र में डे-टूरिज्म के साथ-साथ नाइट-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
स्वदेश दर्शन 2.0 के मास्टर प्लान में भी फूलबाग एक्सपीरियंस जोन को ऐसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जहां पर्यटक ग्वालियर की रॉयल हेरिटेज, संस्कृति, संगीत, हस्तशिल्प और स्थानीय खान-पान का अनुभव एक ही सर्किट में कर सके। इस महत्वपूर्ण परियोजना के विकास और क्रियान्वयन का कार्य सवानी हेरिटेज कंजर्वेसन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के डायरेक्टर डॉ. राम सवानी हैं, जबकि परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक यादव हैं। कंपनी का फोकस केवल निर्माण कार्य तक सीमित न रहकर पूरे क्षेत्र को एक बेहतर पर्यटन अनुभव के रूप में विकसित करने पर है।
परियोजना की एक खास बात इसका लंबी अवधि का संचालन एवं रखरखाव (OSM) मॉडल भी है। इसके माध्यम से विकसित सुविधाओं के रखरखाव, संचालन और पर्यटकों के अनुभव की निरंतर गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्शन मैपिंग एवं अन्य आकर्षणों के लिए टिकट आधारित मॉडल से परियोजना को दीर्घकालीन रूप से संचालित करने में भी मदद मिलेगी।
फूलबाग क्षेत्र में होने वाले ये बदलाव ग्वालियर के पर्यटन मानचित्र को एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। आने वाले समय में यहां स्थानीय नागरिकों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी ऐसा वातावरण तैयार करने का प्रयास है. जहां वे घूमने, खाने, संस्कृति देखने और ग्वालियर की विरासत को महसूस करने का पूरा अनुभव एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकें।
फूलबाग एक्सपीरियंस जोन के पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद बैजाताल से लेकर इटालियन गार्डन और आसपास के प्रमुख स्थलों को जोड़ने वाला यह क्षेत्र ग्वालियर के एक प्रमुख हेरिटेज एवं टूरिज्म सर्किट के रूप में सामने आ सकता है। इससे स्थानीय पर्यटन गतिविधियों, छोटे व्यवसायों, फूड वेंडर्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
कुल मिलाकर, फूलबाग क्षेत्र में हो रहा यह विकास केवल सौंदर्याकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्वालियर की ऐतिहासिक पहचान को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के साथ जोड़कर एक नया पर्यटन अनुभव तैयार करने की दिशा में प्रयास है। परियोजना के पूरा होने के बाद फूलबाग की दशा और दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और यह क्षेत्र स्वालियर आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख जाकर्षण बन सकता है।
दिसंबर तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, ग्वालियर को मिलेगा नया टूरिस्ट सर्किट
“फूलबाग एक्सपीरियंस जोन को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। हमारा प्रयास है कि वैजाताल, इटालियन गार्डन गोपाल मंदिर, गांधी पार्क सहित पूरे फूलबाग क्षेत्र को एक आकर्षक और सुविधाजनक सिट सर्किट के रूप में विकसित किया जाए। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को विरासत, संस्कृति, मनोरंजन और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा। हमारा उद्देश्य ग्वालियर की पर्यटन क्षमता को नई पहचान देना है।”
– विवेक यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर_सवानी हेरिटेज कंजर्वेशन प्राइवेट लिमिटेड
