ब्रेकिंग

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गजेंद्र सिंह तोमर को मिली जिम्मेदारी, समर्थकों में उत्साह

बधाई देने वालों का लगा तांता

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गजेंद्र सिंह तोमर को सदस्य बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दौर जारी हैं। इस नियुक्ति को संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी और राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। ये अत्यंत मृदुभाषी, मिलनसार एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी है।

गजेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर जारी शुभकामना संदेश में उनके संगठनात्मक समर्पण, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

युवा नेतृत्व को मिलेगा अवसर

भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जिम्मेदारी मिलने के साथ गजेंद्र सिंह तोमर के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और पार्टी की युवा इकाई के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। इस नई जिम्मेदारी एवं दायित्व पर श्री तोमर नाम वरिष्ठ नेतृत्व तहे दिल से आभार प्रदर्शन किया है।

उनकी नियुक्ति पर शुभकामना देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व में कहा कि वे इसी ऊर्जा, समर्पण और नेतृत्व के साथ युवाओं का मार्गदर्शन करते रहें तथा संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें। नियुक्ति के उपरांत कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साहित है और लगातार बधाई देने वालों कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों का तांता लगा हुआ है।