ब्रेकिंग

मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याओं का किया त्वरित समाधान

भोपाल, 08/04/2026। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।