ग्वालियर, 23 अक्टूबर 2026। स्वदेशी मेला दीपोत्सव 2026 में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 15 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने मधुर स्वरों एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया।
देशभक्ति गीतों की गूँज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिला। इस आयोजन ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

