hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişalobetalobet girişalobetalobet girişalobetalobet girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişmaksibet girişmaksibetprimebahisprimebahis giriş

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

मुरैना और भिंड के कलेक्टर बदले, मुरैना में लोकेश कुमार जांगिड और भिंड में करोड़ीलाल मीणा होंगे नए कलेक्टर

भोपाल 30 सितंबर 2025। आज मध्य प्रदेश शासन के समान प्रशासन विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया जिसमें एक दर्जन कलेक्टरों की ट्रांसफर किए गए हैं।

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सुरेश कुमार कलेक्टर पन्ना को वि.क.अ.सह. आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, शीलेंद्र सिंह कलेक्टर छिंदवाड़ा को अपर सचिव नगरी विकास एवं आवास विभाग, श्रीमती नेहा मार्वी सिंह कलेक्टर डिंडोरी को संचालक विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति भोपाल, संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग भोपाल, श्रीमती उषा परमार अपर आयुक्त भोपाल संभाग को कलेक्टर पन्ना, शिवराज सिंह वर्मा अपर सचिव नगरी विकास एवं आवास विभाग को अपर आयुक्त भोपाल संभाग, राजेश बाथम कलेक्टर रतलाम को अपर सचिव वन विभाग, श्रीमती रजनी सिंह वि.क.अ.सह श्रम आयुक्त इंदौर को कलेक्टर नरसिंहपुर, नीरज कुमार वशिष्ठ को संचालक विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति भोपाल से कलेक्टर पांढुरना, श्रीमती शीतल पटेल कलेक्टर नरसिंहपुर को कलेक्टर सिवनी, अंकित अस्थान कलेक्टर मुरैना को उपसचिव प्रबंध संचालक स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन भोपाल, लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ कलेक्टर निवाड़ी को कलेक्टर मुरैना, चंद्रशेखर शुक्ला कलेक्टर सिंगरौली को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल, डॉ अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर अलीराजपुर को अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल, अजय देव शर्मा कलेक्टर जिला पांढुरना को उपसचिव भोपाल, श्रीमती नीतू माथुर अपर आयुक्त रीवा को कलेक्टर जिला अलीराजपुर, श्रीमती अंजू पवन भदोरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायसेन को कलेक्टर डिंडोरी, श्रीमती जमुना भिंडी सचिव जनजाति प्रकोष्ठ भोपाल को कलेक्टर निवाड़ी, श्रीमती संस्कृति जैन कलेक्टर सिवनी को आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल, श्रीमती विदिशा मुखर्जी अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल को सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग, किरोड़ी लाल मीणा अपर आयुक्त नगरी प्रशासन एवं विकास भोपाल को कलेक्टर भिंड, गौरव वैनल अपर कलेक्टर इंदौर को कलेक्टर सिंगरौली, हरेंद्र नारायण आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल को कलेक्टर छिंदवाड़ा एवं सुश्री मिशा सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर को कलेक्टर रतलाम के रूप में पदस्थ किया गया है।