onwinmarsbahismatbetmatbetjojobetaxeprimejojobetmatbetholiganbet girişultrabetjojobetkingroyalkingroyal girişcratosroyalbetcratosroyalbet girişvaycasinovaycasino girişpusulabetmeritkingmeritkingmeritkingmeritking girişegebetegebet girişpusulabetegebethotslotkralbetpusulabetegebethotslotromabetromabet girişcratosroyalbetcratosroyalbet girişcratosroyalbet güncel girişkingroyalkingroyal girişkingroyal güncel girişvaycasinovaycasino girişpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişpusulabetegebethotslotmadridbet girişmeritking girişmeritking güncelkingroyal girişcasinowoncasinowon girişpadişahbet girişpadişahbet güncel girişbetovispadişahbetpadişahbetbetovis güncelpusulabetegebethotslotpusulabettrendbetmatbet

ग्वालियर रेलवे हॉकी स्टेडियम में 84वाँ अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट जारी

रेलवे ग्राउंड बना राष्ट्रीय हॉकी प्रतिस्पर्धा का केंद्र

ग्वालियर, 06 दिसम्बर 2025। ग्वालियर रेलवे हॉकी स्टेडियम में आयोजित 84वाँ अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। देशभर की 18 शीर्ष स्तरीय टीमों की भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में रेलवे के अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले मैदान पर उच्चस्तरीय खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

प्रतिभागी टीमों में आर्मी XI नई दिल्ली, आर्मी ब्लू, SAI मणिपुर हॉस्टल, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, उत्तर मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, महाराष्ट्र एकादश, CTC मुंबई, नेवी XI/इंडियन नेवी, ASCB जालंधर, एक्सीलेंस स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, झारखंड XI, DHA ग्वालियर, नेवल TATA जमशेदपुर, सेंट्रल रेलवे मुंबई, विजय ग्रुप ACD, SAI राउरकेला ओड़िशा, स्पोर्ट्स हॉस्टल पानपोश तथा पेट्रोलियम टीम शामिल हैं। रेलवे ग्राउंड की उत्कृष्ट तैयारियों और सुव्यवस्थित आयोजन ने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराया है।

आज दिनांक 06.12.2025 को खेले गए मुकाबलों का विवरण

 पहला मैच – सेंट्रल रेलवे मुंबई बनाम महाराष्ट्र

दिन का पहला मुकाबला सेंट्रल रेलवे मुंबई और महाराष्ट्र की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला रोमांचक रहा और सेंट्रल रेलवे मुंबई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2–1 से विजय प्राप्त की। रेलवे के इस मैदान पर रेलवे टीमों का शानदार प्रदर्शन दर्शकों के लिए विशिष्ट आकर्षण बना रहा।

दूसरा मैच – इंडियन नेवी बनाम आर्मी ब्लू

दूसरा मैच दिन का सबसे रोमांचकारी मुकाबला साबित हुआ। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद परिणाम पेनल्टी शूटआउट से तय हुआ, जिसमें इंडियन नेवी ने 4–3 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने दमदार प्रयास और उच्च स्तरीय हॉकी कौशल का प्रदर्शन किया।

रेलवे हॉकी टूर्नामेंटरेलवे के भव्य हॉकी ग्राउंड पर आयोजित यह अखिल भारतीय सिंधिया कप टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि ग्वालियर रेलवे हॉकी स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के हॉकी आयोजनों का प्रमुख केंद्र भी साबित कर रहा है।