ब्रेकिंग

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी T20 टीम की कमान

ऑस्ट्रेलिया A के भारत दौरे के लिए ‘इंडिया A’ महिला टीम घोषित

नई दिल्ली 17 अगस्त 2026। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया A के आगामी भारत दौरे के लिए इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के “ग्वालियर” की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को T20 सीरीज के लिए इंडिया A टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

इंग्लैंड दौरे के बाद अब अनुष्का एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी, जबकि सयाली सतघरे को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

बीसीसीआई द्वारा गुरुवार शाम को जारी गई प्रेस रिलीज के मुताबिक अनुष्का इस दौरे के हर फॉर्मेट (टी20, वनडे और टेस्ट) के लिए लीडरशिप रोल में रहेंगी। टी20 सीरीज के लिए उनको कप्तान बनाया गया है, जबकि वनडे और मल्टी-डे मुकाबलों में वह उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगी।

सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू

ऑस्ट्रेलिया A के इस भारत दौरे में 3 T20 मुकाबले, 3 वनडे मैच और एक मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेला जाएगा:
# ​T20 सीरीज (3 मैच): न्यू चंडीगढ़
# ​वनडे सीरीज (3 मैच): पीसीए स्टेडियम, मोहाली
# ​मल्टी-डे मैच: धर्मशाला

∆ ​T20 सीरीज के लिए घोषित इंडिया A स्क्वॉड
अनुष्का शर्मा (कप्तान)
​सयाली सतघरे (उपकप्तान)
​वृंदा दिनेश
​सुजाता डे
​तेजल हसबनिस
​निक्की प्रसाद
​शिप्रा गिरी (विकेटकीपर)
​श्वेता सेहरावत
​उमा छेत्री (विकेटकीपर)
​तनुजा कंवर
​मिन्नू मनि
​वैष्णवी शर्मा
​जिंतीमनी कलिता
​शबनम शकील
​सिमरन दिल बहादुर

बीसीसीआई द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अनुष्का शर्मा की लीडरशिप की घोषणा से ग्वालियर- चंबल सहित पूरे प्रदेश में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्वालियर शहर सहित पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग के भाइयों ने जहां एक ओर बहन अनुष्का की कप्तानी में सभी मैचों को जीतने का भरोसा जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना एवं दुवाएं की। तो वहीं, उनके परिजन, स्वजन एवं आमजन ने देश का गौरव बढ़ाने के लिए अनुष्का को कटि-कोटि सुभाशीष एवं शुभकामनाएं दी कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम हर मैच एवं श्रृंखला में अपना वर्चस्व कायम रखे।