ब्रेकिंग

जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में होगा शिक्षक सम्मान समारोह एवं भागवत कथा का आयोजन

विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग के कप्तानों की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों में सहयोग का आह्वान

ग्वालियर। ’जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में’ आगामी दिनों में ’शिक्षक सम्मान समारोह एवं भागवत कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जी.वाय.एम.सी गार्डन में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में ’विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग’ के सभी टीमों के कप्तानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बैठक में आयोजकों द्वारा कप्तानों को आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई और उनसे अनुरोध किया गया कि वे अपनी-अपनी टीमों के साथ मिलकर इस आयोजन में सहयोग प्रदान करें।

बैठक में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं भागवत कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार किया जाएगा। इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए युवाओं का सहयोग आवश्यक है। विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग के कप्तानों ने न्यास के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और आश्वस्त किया कि उनकी सभी टीमें दोनों कार्यक्रमों में सहयोग करेंगी और इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगी।

बैठक में जन उत्थान न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष अवध धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, संयुक्त सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, सह सचिव नरेन्द्र राजावत, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, न्यासी महेश कुशवाह, राजेश तोमर, अनूप शिवहरे, संदीप यादव आदि मंचासीन रहे।