ब्रेकिंग

धनतेरस से एक दिन पहले लाखो शासकीय कर्मचारियों की जेब खाली, सरकार बताए बिना धन के कैसे मनेगी दिवाली ? – विवेक त्रिपाठी

धनतेरस से एक दिन पहले तक भी आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं, भाजपा सरकार ने छीनी लाखों परिवारों की दिवाली की खुशियां

ROAMS पोर्टल की अव्यवस्थाओं ने खोली सरकार की प्रशासनिक पोल, कर्मचारियों को तत्काल वेतन दे सरकार– कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की अव्यवस्थित नवीन प्रक्रिया ROAMS पोर्टल व्यवस्था के कारण प्रदेश के करीब 8 लाख आउटसोर्स एवं नियमित कर्मचारियों को धनतेरस से एक दिन पहले तक वेतन नहीं मिला है। सरकार की लापरवाही ने लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों की दिवाली की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है।

जिस पर अप्पति उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने मप्र शासन के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को चिट्टी लिखते हुए व्यवस्थ पर सवाल खड़े किये। त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जिन कर्मचारियों के भरोसे सरकारी विभागों का कामकाज चल रहा है, उन्हीं कर्मचारियों को अपने मेहनताने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सरकार की तकनीकी नाकामी और विभागीय अव्यवस्थाओं की सजा कर्मचारियों के परिवार को क्यों भुगतनी पड़ रही है ?

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक ओर दीपोत्सव और खुशहाली के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर लाखों कर्मचारियों के घरों में आर्थिक संकट और मायूसी है। सरकार को कर्मचारियों के परिवारों की चिंता करनी चाहिए।कांग्रेस की मांग है कि सभी प्रभावित आउटसोर्स एवं नियमित कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए,

ROAMS पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर होने तक वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था लागू की जाए तथा भविष्य में पोर्टल की आड़ में किसी भी कर्मचारी का वेतन न रोका जाए।