ब्रेकिंग

जल संसाधन के स्पोर्ट्स क्लब ने दी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

भोपाल। म.प्र. जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक सदस्य श्री नीरज कुमार खरे को अधिवार्षिकी आयु पूरी करने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत पर जल संसाधन स्पोर्ट्स क्लब भोपाल द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इसी प्रकार अधीक्षक एवं क्लब के संस्थापक सदस्य श्री अखिलेश श्रीवास्तव तथा सहायक वर्ग-3 एवं पूर्व खेल संयोजक फुटबॉल संरक्षक सदस्य श्री सुधीर जाटव को भी जल संसाधन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा उनकी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत खिलाडी स्व. आफताब अहमद को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि भी दी गई।