ग्वालियर 3 फरवरी 2026। संदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीडी नगर, ग्वालियर में आज विद्यालय नेतृत्व एवं अकादमिक स्टाफ के मध्य अकादमिक संवाद का आयोजन किया गया। यह संवाद विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
अकादमिक संवाद विद्यालय नेतृत्व और शिक्षकों के मध्य होने वाली एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक परिचर्चा है, जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, शिक्षण रणनीतियों तथा परिणामोन्मुखी प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की जाती है। यह गतिविधि विद्यालय में प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाती है।
इस माह आयोजित अकादमिक संवाद में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया—
*विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार विषयवार आवश्यकताओं की पहचान
*रेमेडियल कक्षाओं के टाइम-टेबल अनुसार विधिवत संचालन की समीक्षा
*परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु संवादात्मक रणनीति तैयार करना
*परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्स प्रदान करने की योजना
*परीक्षा में ओएमआर शीट को त्रुटिरहित भरने संबंधी जानकारी विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर चर्चा
संवाद के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को भी प्राथमिकता दी जाए। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे समन्वित प्रयासों से परीक्षा परिणामों को और अधिक सुदृढ़ बनाएँ।
