जनप्रतिनिधियों और नामांकित सदस्यों के साथ शहर विकास के लिये समिति गठित
ग्वालियर 07 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा नामित प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला विकास सलाहकार समिति के गठन का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला विकास सलाहकार समिति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रहेगी। समिति में उपाध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट होंगे। इस समिति में सदस्य के रूप में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, जिले के विधानसभा क्षेत्र 14 के विधायक श्री साहब सिंह गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र 15 के विधायक एवं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधानसभा क्षेत्र 16 के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधानसभा क्षेत्र 17 के विधायक एवं मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, विधानसभा क्षेत्र 18 भितरवार के विधायक श्री मोहन सिंह राठौर एवं विधानसभा क्षेत्र 19 के विधायक श्री सुरेश राजे शामिल हैं।
समिति में जिले के समस्त जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुरार श्री दिलीप सिंह उर्फ दिलराज किरार, जनपद अध्यक्ष घाटीगाँव श्रीमती वर्षा दिलीप रावत, जनपद पंचायत डबरा श्रीमती प्रवेश मेहताब सिंह गुर्जर और जनपद पंचायत भितरवार श्रीमती लक्ष्मीराजे सदस्य के रूप में रहेंगे। इसके साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा उद्योग, व्यापार, प्रतिशील किसान, समाजसेवी, चिकित्सक, विधि आदि क्षेत्र के 20 प्रतिनिधियों को भी समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल, व्यवसायी श्री दीपक बंसल, चिकित्सक डॉ. बी आर श्रीवास्तव, कृषक गिरवाई श्री सरमन सिंह कुशवाह, श्री जनमेजय चौरसिया, व्यवसायी श्री मयंक गर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता श्री इन्द्रपाल जनवार, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, चिकित्सक डॉ. प्रियंवदा भसीन, जनप्रतिनिधि श्री वेदप्रकाश शर्मा, कैट उपाध्यक्ष श्री राहुल अग्रवाल, समाजसेवी श्री अनूप कुशवाह, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, व्यापारी प्रतिनिधि श्री नेमीचंद शिवहरे, शिक्षाविद श्री बृजराज सिंह तोमर, हरसी कृषक श्री अमिताभ सिंह, अधिवक्ता श्री डी सी पटेरिया, समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल, व्यवसायी श्री आशीष प्रताप सिंह राठौर एवं जनप्रतिनिधि श्री अलबेल सिंह घुरैया शामिल हैं।
जिला विकास सलाहकार समिति की सदस्य सचिव कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान रहेंगीं।
