हिंदुस्तान मेरी जान गीत ने बांधा समा, वायुसेना का दिखा अलग रंग
ग्वालियर 07 फरवरी 2026/ हिंदुस्तान मेरी जान गीत के साथ वायुसेना के बैण्ड ने मेले में प्रस्तुति की शुरूआत की। ग्वालियर व्यापार मेले में वायुसेना के बैण्ड द्वारा दी गई रोमाटिंक गानों की शानदार धुन को सुनकर दर्शक हतप्रद रह गए। ग्वालियर व्यापार मेले में वायुसेना के बैण्ड का अलग ही रंग सैलानियों को देखने मिला। वायुसेना के बैण्ड पर रोमांटिक वालीवुड के गानों को सुनकर जो दर्शक जहां खडा था वहीं पूरी तन्मयता के साथ बैण्ड की प्रस्तुति को सुनने में मग्न हो गया।
इस अवसर पर एयर कमोडोर श्री मनीष शर्मा वायु सेवा मेडल एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर, ग्रुप कैप्टन श्री सुभाष सी सिंह चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ग्रुप कैप्टन श्री अमित बाजपेई स्टेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान व नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एयरफोर्स के बैंड द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों और बैंड के सदस्यों को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
ग्वालियर व्यापार मेले में पहली बार वायुसेना के बैण्ड ने दो दिवसीय अपनी प्रस्तुति दी है। इस प्रस्तुति में वायुसेना के जवानों के कई रंग देखने को मिले। वायुसेना के बैण्ड ने षुरूआत फन फेयर की मधुर धुन से की। इसके बाद वंदे मातरम एवं हिंदुस्तान गीत की मधुर धुन प्रस्तुत की।
रोमाटिंक गीतों की प्रस्तुति में दिखा वायुसेना का अलग रूप
वायुसेना के बैण्ड ने आज वालीवुड के रोमांटिक गानों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। वालीवुड के गानों में 80-90 के दषक के रोमांटिक गानों ने समा बांध दिया। सबसे पहले बदन पर सितारे लपेटे हुए हो जाने तमन्ना कहां जा रही हो गाने की प्रस्तुति दी। इसके बाद जब हम चले, छू कर मेरे मन को किया तुने क्या इशारा आदि गानों की प्रस्तुति दी।
स्टॉल पर दिखी सामान खरीदने उमडी भीड
वायुसेना की ओर से स्टॉल भी लगाया गया था, इस स्टॉल पर वायुसेना की टोपी, टीशर्ट सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखी थीं। इन वस्तुओं को मेले में आए सैलानियों ने काफी पंसद किया और जमकर वस्तुओं की खरीदारी की।

